लाइव न्यूज़ :

एमपी चुनाव 2018: राहुल गांधी की हां के बाद भी कटा इस उम्मीदवार का टिकट, बागी नेता ने उठाया बड़ा कदम

By मुकेश मिश्रा | Updated: November 8, 2018 15:54 IST

टिकट ना मिलने से शुक्ला अपनी पार्टी से नाराज हो गए। जिसके बाद उन्होंने पत्नी श्रीमती अंजली शुक्ला को निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव में लड़ने का ऐलान कर दिया है।

Open in App

मध्य प्रदेश के इंदौर के विधानसभा एक मे कांग्रेस पार्टी में बगावत हो गई है। टिकट ना मिलने से नाराज संजय शुक्ला और बागी नेता कमलेश खंडेलवाल ने निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है। संजय शुक्ला अपनी पत्नी श्रीमती अंजली संजय शुक्ला को निर्दलीय चुनाव लड़ा रहे है। गौरतलब है कि कांग्रेस ने इस क्षेत्र से प्रीति गोलू अग्निहोत्री को उम्मीदवार बनाया है।

सूत्रों की माने तो संजय ने राहुल गांधी के इंदौर दौरे के दौरान शक्ति प्रदर्शन कर विधानसभा 1 में अपनी दावेदारी राहुल के सामने दिखा दी थी, जिसमे राहुलगांधी ने उन्हें टिकट देने को हां भी किया था लेकिन टिकट के समय उनका नाम काट कर, विधानसभा 1 में प्रीति गोलू अग्निहोत्री को टिकट मिला।

टिकट ना मिलने से शुक्ला अपनी पार्टी से नाराज हो गए। जिसके बाद उन्होंने पत्नी श्रीमती अंजली शुक्ला को निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव में लड़ने का ऐलान कर दिया है। खुद भी निर्दलीय उम्मीदवार बनकर दे सकते हैं कांग्रेस उम्मीदवार को टक्कर

वही दूसरी और कमलेश खंडेलवाल का भी यही हाल है। वे फिर से अपनी ही पार्टी से नाराज दिख रहे है। जिसका कारण विधानसभा 1 से टिकट से जुड़ा है। खण्डेलवाल की इस क्षेत्र में बात की जाए तो खंडेलवाल इस विधानसभा से अच्छी तरह से वाकिफ है, जिन्होंने ने जनता के बीच रहकर अपनी पकड़ बनाई हुई है।

लेकिन पिछले विधानसभा चुनाव की तरह इस इस चुनाव में भी उनका टिकट कांग्रेस पार्टी से काट गया। इस बार विधानसभा चुनाव में कमलेश खंडेलवाल भी निर्दलीय चुनाव लड़ने का मन बनाए हुए है।

टॅग्स :विधानसभा चुनावमध्य प्रदेश चुनावकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं