लाइव न्यूज़ :

रात 12 बजे संघ कार्यालय पहुंचे सीएम शिवराज, इस क्षेत्र प्रचारक के साथ 1 घंटे तक रहे कमरे में बंद

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: November 23, 2018 05:59 IST

मुख्यमंत्री के इस तरह देर रात को संघ कार्यालय पहुंचने को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं, हालांकि माना जा रहा है कि संघ द्वारा कराए लगातार प्रदेशभर में लिए जा रहे फीडबेक के बारे में पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया है.

Open in App

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बीती देर रात को राज्य में चुनावी दौरा समाप्त कर जब राजधानी भोपाल वापस लौटे तो वे सीधे मुख्यमंत्री निवास जाने के बजाए संघ मुख्यालय समीधा पहुंचे. यहां पर उनकी मुलाकात क्षेत्र प्रचारक दीपक विस्पुते से हुई.करीब एक घंटे से ज्यादा वे संघ कार्यालय रुके. बताया जाता है कि संघ पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को अपना फीडबैक दिया है.

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बालाघाट और मंडला जिले के चुनावी दौरान समाप्त कर बुधवार की रात जब राजधानी वापस लौटे तो वे सीधे संघ कार्यालय पहुंचे. करीब 12 बजे वे वहां पहुंचे और एक घंटे से ज्यादा समय रुककर उन्होंने क्षेत्र प्रचारक दीपक विस्पुते से चर्चा की. मुख्यमंत्री के साथ भाजपा का कोई भी नेता नहीं था.

मुख्यमंत्री के इस तरह देर रात को संघ कार्यालय पहुंचने को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं, हालांकि माना जा रहा है कि संघ द्वारा कराए लगातार प्रदेशभर में लिए जा रहे फीडबेक के बारे में पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया है.

हालांकि संघ चुनाव के पूर्व से ही अपने सर्वे कराकर भाजपा पदाधिकारियों को बार-बार भाजपा की कमजोर स्थितियों के बारे में बता रहा था, जिसके चलते संगठन उसे गंभीरता से लेकर उन कमियों को दूर करने में जुटा रहा. सूत्रों की माने तो मुख्यमंत्री से संघ पदाधिकारियों ने मालवा-निमाड़ अंचल के अलावा ग्वालियर-चंबल अंचल में भाजपा की बिगड़ी स्थिति के बारे में चर्चा की है.

टॅग्स :विधानसभा चुनावमध्य प्रदेश चुनावशिवराज सिंह चौहान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबहुमत का कर्त्तव्य भी बनता है अल्पमत को संरक्षण दे?, देश के 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा?

भारतक्या महिला आरक्षण लॉटरी के जरिए मिलेगा?, उपसभापति की दौड़ दिलचस्प?

भारतAssembly elections 2026: राष्ट्रीय राजनीति भी तय करेंगे विधानसभा चुनाव

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026ः सीएम बनर्जी को पहला झटका?, मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया, नंदिनी की जगह दुष्यंत को मुख्य सचिव और गृह सचिव मीना की जगह घोष?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया