लाइव न्यूज़ :

मप्र: दमोह विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए चुनाव प्रचार थमा

By भाषा | Updated: April 15, 2021 20:43 IST

Open in App

दमोह (मप्र), 15 अप्रैल मध्य प्रदेश की दमोह विधानसभा सीट के लिए 17 अप्रैल को होने वाले उपचुनाव के लिए चुनाव प्रचार बृहस्पतिवार शाम सात बजे थम गया।

इस सीट पर कुल 22 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, जिनमें से मुख्य मुकाबला भाजपा के राहुल सिंह लोधी एवं कांग्रेस के अजय टंडन के बीच है।

लोधी वर्ष 2018 के हुए चुनाव में इस सीट से कांग्रेस की टिकट पर विधायक चुने गये थे, लेकिन पिछले साल अक्टूबर में उन्होंने विधायक के पद इस्तीफा दे दिया और बाद में कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो गये। इससे यह सीट खाली हुई है।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने भाजपा प्रत्याशी लोधी के लिए वोट मांगे, जबकि मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ और पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस के उम्मीदवार टंडन को जिताने की लोगों से अपील की।

दमोह जिले के कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तरूण राठी ने बृहस्पतिवार को बताया, ‘‘दमोह विधानसभा क्षेत्र में मतदान 17 अप्रैल को प्रात: 7 बजे से शाम 7 बजे तक मतदान होगा एवं मतों की गणना दो मई को दमोह जिला मुख्यालय पर की जायेगी।’’

उन्होंने कहा कि इस सीट पर कुल 2.39 लाख मतदाता है, जिनमें 1.24 लाख पुरुष,1.15 लाख महिलाएं एवं आठ अन्य मतदाता शामिल है।

राठी ने बताया कि कोविड-19 के दिशा-निर्देशों के तहत 70 सहायक मतदान केंद्र बनाए गए हैं, इस प्रकार 359 मतदान केंद्र हैं, जोकि 202 स्थानों पर हैं। एक हजार से अधिक मतदाता वाले बूथ को सहायक मतदान केन्द्र बनाया गया है।

उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव संचालन की प्रमुख गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए कोविड-19 के दौरान होने वाले उप चुनाव के लिए व्यापक दिशा-निर्देश जारी किये गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल