मप्र : वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में वृद्ध तेंदुए की मौत

By भाषा | Updated: September 20, 2021 14:25 IST2021-09-20T14:25:13+5:302021-09-20T14:25:13+5:30

MP: Elderly leopard dies in Van Vihar National Park | मप्र : वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में वृद्ध तेंदुए की मौत

मप्र : वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में वृद्ध तेंदुए की मौत

भोपाल, 20 सितंबर मध्य प्रदेश के भोपाल शहर स्थित वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में 19 साल के एक तेंदुए की मौत हो गई।

वन विहार राष्ट्रीय उद्यान के पशुचिकित्सक डॉ अतुल गुप्ता ने सोमवार को बताया कि बेनी नाम का यह वृद्ध तेंदुआ कुछ समय से बीमार था, उसने पिछले दो दिन से भोजन खाना बंद कर दिया था और रविवार को उसकी मौत हो गई।

उन्होंने कहा कि इस तेंदुए को राज्य के सीहोर जिले के रेहती से वर्ष 2016 में बचाकर लाया गया था।

गुप्ता ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चला है कि तेंदुए की मौत वृद्धवस्था से जुड़ी जटिलताओं के कारण हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: MP: Elderly leopard dies in Van Vihar National Park

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे