लाइव न्यूज़ :

मप्र : विवादास्पद धार्मिक पुस्तकें बांटने पर हिन्दू संगठनों की आपत्ति के बाद आठ लोग हिरासत में

By भाषा | Updated: October 11, 2021 16:49 IST

Open in App

दतिया (मप्र), 11 अक्टूबर मध्य प्रदेश के दतिया कस्बे में कथित रूप से धर्मांतरण के लिए विवादास्पद पुस्तकों का वितरण करने के मामले में हिन्दू संगठनों द्वारा आपत्ति उठाये जाने के बाद आठ लोगों को हिरासत में लिया गया है। यह जानकारी पुलिस ने सोमवार को दी है।

एक अधिकारी ने कहा कि पांच महिलाओं सहित 10 लोगों का एक समूह रविवार को धार्मिक पुस्तकों का वितरण कर रहा था, जिस पर कुछ लोगों ने आपत्ति जताई और पुलिस को सूचना दी।

कोतवाली पुलिस थाना प्रभारी रविन्द्र शर्मा ने सोमवार को बताया कि किसी व्यक्ति की सूचना के बाद बजरंग दल एवं विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने कथित तौर पर विवादास्पद धार्मिक पुस्तकें बांट रहे महिलाओं व पुरुषों को स्थानीय होली क्रॉस स्कूल के समीप पकड़ा। उसके बाद वे इन लोगों को कोतवाली थाने लेकर आ गए।

उन्होंने कहा कि जब हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने इन पुस्तकों का वितरण करने वाले महिला-पुरुषों से उनके परिचय पत्र वगैरह मांगें, तो उन्होंने परिचय पत्र नहीं दिखाए। उनके मुताबिक, इसके बाद विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं और इन कथित धर्मांतरण कराने वाले लोगों के बीच में विवाद हो गया।

शर्मा ने बताया, ‘‘पुलिस ने इस मामले में पुस्तक वितरण करने वाली पांच महिलाओं सहित 10 लोगों के खिलाफ भादंवि की धारा 505 (2) के तहत कोतवाली पुलिस थाने में प्रकरण दर्ज किया है। इनमें से आठ लोगों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ जारी है।’’

वहीं, बजरंग दल के सह जिला मंत्री अजय राज ने बताया कि एक धर्म विशेष के कुछ लोग इस प्रकार का कृत्य कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इसमें एक स्थानीय मिशनरी स्कूल की भूमिका भी संदिग्ध है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा