लाइव न्यूज़ :

मप्र : इंदौर में कोविड-19 के ओमीक्रोन स्वरूप के आठ मामले सामने आए

By भाषा | Updated: December 26, 2021 13:37 IST

Open in App

भोपाल, 26 दिसंबर मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने रविवार को कहा कि प्रदेश के इंदौर में कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप के आठ मामले सामने आए हैं।

यह पहला मौका है जब मध्य प्रदेश सरकार ने इस नये स्वरूप की प्रदेश में होने की पुष्टि की है।

मिश्रा ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘इंदौर में आठ ओमीक्रॉन के मामले पाए गए हैं। इन मरीजों में से छह स्वस्थ हो गए हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, जबकि दो का इलाज चल रहा है।’’

उन्होंने कहा कि हाल ही में करीब 3,000 लोग विदेश से इंदौर लौटे और उनमें से 26 कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए।

मिश्रा ने बताया, ‘‘इनमें से आठ लोगों के जीनोम अनुक्रमण में ओमीक्रोन की पुष्टि हुई थी।’’

अधिकारियों के मुताबिक विभिन्न देशों से प्रदेश के औद्योगिक केंद्र इंदौर लौटे इन लोगों के नमूने 17 से 21 दिसंबर के बीच लिए गए थे।

उन्होंने कहा कि इन संक्रमित लोगों में 20 और 30 साल की उम्र के दो पुरुष शामिल थे, जो क्रमश: 14 और 19 दिसंबर को न्यूयॉर्क (अमेरिका) से आए थे, 14 दिसंबर को लंदन (ब्रिटेन) से पहुंची 23 वर्षीय महिला, 19 दिसंबर को तंजानिया (पूर्वी अफ्रीका) से लौटी 33 वर्षीय महिला, 17 दिसंबर को घाना (पश्चिम अफ्रीका) से लौटी 33 वर्षीय महिला और 26 और 31 साल की उम्र के दो पुरुष जो क्रमशः 13 और 18 दिसंबर को दुबई से पहुंचे शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल