लाइव न्यूज़ :

मप्र : नशे में धुत प्रधानाध्यापक ने सरकारी स्कूल में छात्राओं को नाचने के लिए किया मजबूर, निलंबित

By भाषा | Updated: October 31, 2021 20:18 IST

Open in App

दमोह (मप्र), 31 अक्टूबर मध्य प्रदेश के दमोह जिले के एक सरकारी स्कूल के प्रधानाध्यापक को कथित तौर पर नशे में धुत होकर स्कूल के एक बंद कमरे में कुछ छात्राओं को अपने साथ नाचने के लिए मजबूर करने और इसका वीडियो बनाने के लिए निलंबित किया गया है। यह जानकारी एक अधिकारी ने रविवार को दी।

अधिकारी ने कहा कि यह कथित घटना शुक्रवार को दमोह जिला मुख्यालय से करीब 80 किलोमीटर दूर हटा तहसील अंतर्गत शासकीय माध्यमिक शाला मडियादो में हुई।

जिला शिक्षा अधिकारी एस के मिश्रा ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘शुक्रवार को हटा विकासखंड अंतर्गत मडियादो की शासकीय माध्यमिक शाला में पदस्थ प्रधानाध्यापक राजेश मुंडा ने शराब के नशे में स्कूल के कमरे में दरवाजा बंद कर छात्राओं के साथ डांस किया था और वीडियो बनाया था।’’

उन्होंने कहा कि शिक्षक की इस हरकत से डरी सहमी छात्राओं ने आपबीती अपने परिजन को बताई।

मिश्रा ने बताया कि परिजन की शिकायत पर जिलाधिकारी एस कृष्ण चैतन्य ने जांच के आदेश दिये। जांच रिपोर्ट हटा विकासखंड शिक्षा अधिकारी को सौंप दी गई है।

उन्होंने कहा कि जांच में यह घटना सही पाए जाने पर जिलाधिकारी ने प्रधानाध्यापक मुंडा को तत्काल प्रभाव से शनिवार को निलंबित कर दिया। उसे पटेरा विकास खंड कार्यालय में संलग्न किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू