लाइव न्यूज़ :

सांसद दीया कुमारी आईपीयू स्थायी समिति की सदस्य मनोनीत

By भाषा | Updated: May 28, 2021 14:29 IST

Open in App

जयपुर, 28 मई राजसमंद से भाजपा सांसद दीया कुमारी को संयुक्त राष्ट्र (यूएन) मामलों की ब्यूरो ऑफ इंटर-पार्लियामेंट्री यूनियन (आईपीयू) की स्थायी समिति के सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है।

सांसद की ओर से यहां जारी एक बयान के अनुसार वह ‘‘आईपीयू की स्थायी समिति के सदस्य के रूप में मनोनीत होने पर सम्मानित महसूस कर रही हैं।’’

उल्लेखनीय है कि आईपीयू 179 देशों के सांसदों का अंतरराष्ट्रीय संगठन है। भारत इसका सदस्य है।

वक्तव्य के अनुसार दीया कुमारी का मनोनयन ऐसे समय में हुआ है जब देश कोरोना वायरस महामारी से जूझ रहा है। ऐसे में, आपातकालीन स्वास्थ्य संकटों को लेकर संसद की प्रभावी प्रतिक्रिया, प्रभावी नीतियों को लागू करने और सार्वजनिक संसाधनों का विवेकपूर्ण ढंग से प्रबंधन करने से एक बेहतर कल बनाने में मदद मिलेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos