लाइव न्यूज़ :

मप्र उपुचनाव: कांग्रेस विधायक के खिलाफ पुलिस कर्मियों को धमकी देने का मामला दर्ज

By भाषा | Updated: November 2, 2020 14:55 IST

Open in App

छतरपुर (मप्र) दो नवंबर मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में पुलिस ने कांग्रेस के एक विधायक और तीन अन्य लोगों के खिलाफ विधानसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान पुलिस कर्मियों को धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज किया है।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) सचिन शर्मा ने सोमवार को बताया कि कथित घटना 29 अक्टूबर को जिले के भगवा पुलिस थाने में हुई। इसके बाद पुलिस के एक अधिकारी ने इस मामले में शिकायत दर्ज कराई।

उन्होंने बताया कि छतरपुर के कांग्रेस विधायक आलोक चतुर्वेदी और तीन अन्य लोगों के खिलाफ 30 अक्टूबर को भादंवि की धारा 147 (दंगा), धारा 353 (लोक सेवक को अपने कर्तव्य के निर्वहन से भयोपरत करने के लिए हमला या आपराधिक बल का प्रयोग), धारा 506 (आपराधिक धमकी) और अन्य संबद्ध धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि उपचुनाव में प्रचार अभियान में शामिल होने वाले कांग्रेस नेताओं के कुछ वाहनों को रोकने के बाद विवाद शुरू हुआ। इसके बाद कांग्रेस के नेताओं ने कथित तौर पर पुलिस अधिकारियों को धमकी दी।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज त्रिवेदी ने हालांकि आरोप लगाया कि बड़ा मलहरा में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की 28 अक्टूबर को हुई चुनावी सभा में चरण सिंह यादव कांग्रेस में शामिल हुए। इसके बाद यादव के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया। यादव बसपा के टिकट पर पिछला विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं।

उन्होंने कहा कि यादव के खिलाफ मामला दर्ज करना चतुर्वेदी और अन्य लोगों को उपचुनाव के लिये प्रचार करने से रोकने का एक प्रयास था।

पुलिस ने कहा कि मामले में आरोपी चार लोगों में यादव भी शामिल है।

मध्यप्रदेश में बड़ा मलहरा सहित 28 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के तहत मंगलवार तीन नवंबर को मतदान होना है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा ने स्टाफ सदस्य पर बरसे, जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान