लाइव न्यूज़ :

मप्र : किशोर कुमार के खंडवा स्थित पुश्तैनी मकान को राष्ट्रीय धरोहर बनाने की मांग

By भाषा | Updated: August 4, 2021 20:54 IST

Open in App

खंडवा (मप्र), चार अगस्त किशोर प्रेरणा मंच के प्रवक्ता सुनील जैन ने बुधवार को प्रख्यात पार्श्व गायक व हरफनमौला कलाकार किशोर कुमार के मध्यप्रदेश के खंडवा स्थित पुश्तैनी मकान को राष्ट्रीय धरोहर बनाने की मांग की है। गायक के प्रशंसक जैन ने कहा कि किशोर दा अपने आप में भारत रत्न हैं।

किशोर कुमार की 92वीं जयंती पर यहां इंदौर रोड स्थित उनकी समाधिस्थल पर सुबह लोगों का जमघट लगा, जहां संगीत प्रेमियों, राजनीतिज्ञों एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों व गणमान्य लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उन्हें उनकी पसंदीदा दूध एवं जलेगी का भोग लगाया।

उनका जन्म चार अगस्त 1929 को खंडवा में हुआ था।

खंडवा के जिलाधिकारी अनय द्विवेदी ने किशोर कुमार के जन्मदिवस के अवसर पर उनकी समाधि पर जाकर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इस अवसर पर खंडवा जिले के पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने भी उनकी समाधि पर पुष्प चढ़ाने के बाद किशोर कुमार का गीत गाकर उन्हें स्वरांजलि दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह