सांसद डेलकर की आत्महत्या लोकतंत्र के लिए त्रासदी, उन्हें परेशान किया गया था: कांग्रेस

By भाषा | Updated: March 13, 2021 21:08 IST2021-03-13T21:08:43+5:302021-03-13T21:08:43+5:30

MP Delkar's suicide tragedy for democracy, he was harassed: Congress | सांसद डेलकर की आत्महत्या लोकतंत्र के लिए त्रासदी, उन्हें परेशान किया गया था: कांग्रेस

सांसद डेलकर की आत्महत्या लोकतंत्र के लिए त्रासदी, उन्हें परेशान किया गया था: कांग्रेस

मुंबई, 13 मार्च महाराष्ट्र कांग्रेस ने शनिवार को दावा किया कि दादरा और नागर हवेली (डीएनएच) के सांसद मोहन डेलकर ने अधिकारियों के उत्पीड़न के कारण आत्महत्या की। पार्टी ने इसे "लोकतंत्र के लिए त्रासदी" करार दिया।

राज्य कांग्रेस के प्रवक्ता सचिन सावंत ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए, आरोप लगाया कि आत्महत्या करने से पहले डेलकर ने उन सभी शक्तिशाली लोगों के दरवाजे खटखटाए थे, जो संवैधानिक पदों पर आसीन हैं और उनसे मदद की गुहार लगई थी।

सावंत ने दावा किया कि डीएनएच के प्रशासक प्रफुल्ल खोड़ा पटेल और कई केंद्रीय प्रशासनिक अधिकारियों ने डेलकर को सताया और अपमानित किया था।

उन्होंने कहा, "उन्होंने शिकायत की थी कि वे उन्हें उन अपराधों में फंसाने की कोशिश कर रहे थे जिनके साथ उनका कोई संबंध नहीं था।"

केंद्र शासित प्रदेश के निर्दलीय सांसद डेलकर (58) का शव पिछले महीने दक्षिण मुंबई में उनके होटल के कमरे में छत के पंखे से लटका मिला था। पुलिस के मुताबिक, घटनास्थल से गुजराती में एक सुसाइड नोट भी मिला था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: MP Delkar's suicide tragedy for democracy, he was harassed: Congress

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे