लाइव न्यूज़ :

सांसद डेलकर की मौत की जांच होनी चाहिए : कांग्रेस नेता

By भाषा | Updated: February 24, 2021 18:28 IST

Open in App

मुंबई, 24 फरवरी महाराष्ट्र के कांग्रेस नेताओं ने बुधवार को राज्य के गृह मंत्री अनिल देशमुख से मांग की कि दादर नगर हवेली से लोकसभा सदस्य मोहन डेलकर की मौत के पीछे भाजपा की कथित ‘‘भूमिका’’ की जांच कराई जानी चाहिए।

राज्य के भाजपा नेताओं ने आरोपों को खारिज किया है।

केंद्रशासित प्रदेश से निर्दलीय सांसद 58 वर्षीय डेलकर सोमवार को दक्षिण मुंबई स्थित एक होटल के कमरे में पंखे से लटके मिले थे। पुलिस के अनुसार घटनास्थल से गुजराती में लिखा एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ था।

कांग्रेस की प्रदेश इकाई के प्रवक्ता सचिन सावंत के नेतृत्व में पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने देशमुख के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस की और आरोप लगाया कि केंद्र सरकार तथा केंद्रशासित प्रदेश के अधिकारियों द्वारा डेलकर को परेशान किया जा रहा था।

प्रतिनिधिमंडल ने मांग की की पुलिस को घटना में ‘‘भाजपा की भूमिका की जांच करने’’ का निर्देश दिया जाना चाहिए।

गृह मंत्री एवं राकांपा नेता देशमुख ने उन्हें आश्वासन दिया कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

महाराष्ट्र भाजपा के मुख्य प्रवक्ता केशव उपाध्ये ने कांग्रेस के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि राहुल गांधी सहित सभी कांग्रेस नेताओं को झूठ बोलने की आदत है और सावंत को हर चीज में भाजपा का हाथ लगता है।

इस बीच, कथित सुसाइड नोट के बारे में पूछे जाने पर पुलिस के एक अधिकारी ने टिप्पणी करने से इनकार किया और कहा कि डेलकर के परिवार ने मौत के मामले में अब तक कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस