लाइव न्यूज़ :

मप्र : कर्ज से दबे मैकेनिक ने पूरे परिवार ने साथ खाया जहर, दो की मौत, तीन गंभीर

By भाषा | Updated: November 26, 2021 22:34 IST

Open in App

भोपाल, 26 नवंबर मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में कर्ज से परेशान होकर 47 वर्षीय एक मैकेनिक ने अपने परिवार के सभी पांच सदस्यों के साथ जहर खा लिया, जिससे उसकी मां एवं एक बेटी सहित दो लोगों की मौत हो गई और तीन लोगों की हालत गंभीर है, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

खास बात यह है कि जहर खाने से पहले इस मैकेनिक ने इस जहर को अपने एक पालतू कुत्ते को खिलाया, ताकि यह पता चल सके कि इस जहर को खाने से वे मरेंगे या नहीं।

इसके अलावा, इस परिवार ने कोल्ड ड्रिंक्स के साथ खुद जहर खाने की घटना को अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को व्हाट्सऐप चैट में लाइव भी दिखाया और जहर खाने से पहले अपने घर की दीवार पर चारों ओर लिखा, ‘‘हम असहाय हैं, लेकिन कायर नहीं। हमें न्याय चाहिए।’’ पुलिस ने इसकी पुष्टि की है।

यह घटना शहर के पिपलानी पुलिस थाना क्षेत्र के आनंद नगर में बृहस्पतिवार-शुक्रवार रात को हुई।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (जोन 2 भोपाल) राजेश सिंह भदौरिया ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया,‘‘47 वर्षीय मैकेनिक संजीव जोशी के घर में एक सुसाइड नोट मिला है। इसके आधार पर हम इस परिवार को आत्महत्या के लिए उकसाने के लिए आधा दर्जन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया में हैं।’’

उन्होंने बताया कि जोशी की मां नंदनी (67) और छोटी बेटी पूर्णी (16) की अस्पताल में इलाज के दौरान शुक्रवार दोपहर को मौत हो गई।

पिपलानी के थाना प्रभारी अजय नायर ने बताया, ‘‘संजीव, उसकी पत्नी अर्चना (45) और उनकी बड़ी बेटी ग्रिश्मा (19) की हालत गंभीर है, लेकिन अब वे खतरे से बाहर हैं।’’

उन्होंने कहा कि बृहस्पतिवार रात को 11 बजे के आसपास जोशी के परिचितों ने हमें जानकारी दी थी कि ये लोग आत्महत्या कर रहे हैं और इसे व्हाट्सएप पर लाइव उन्हें दिखा भी रहे हैं।

नायर ने कहा, ‘‘हमने इस पर उसी वक्त कार्रवाई की और तुरंत जोशी के घर आनंद नगर पहुंचे और एक अस्पताल में इलाज के लिए उन सभी को ले गए।’’

उन्होंने इस बात की पुष्टि की कि जोशी ने पहले अपने पालतू कुत्ते को जहर दिया था जिससे उनकी मौत हो गई।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि संजीव ने सात से आठ लोगों से कर्ज लिया है और इसे वसूलने के लिए एक महिला सहित कुछ अन्य लोग उस पर दबाव बना रहे थे। इसके अलावा, इन लोगों ने संजीव के साथ गालीगलौज भी किया था।

उन्होंने कहा कि इस परिवार ने हमसे यह शिकायत नहीं की है कि जिनसे उन्होंने कर्जा लिया है, वे उन्हें परेशान कर रहे हैं या उनके साथ बुरा बर्ताव कर रहे हैं। पुलिस अधिकारी के अनुसार हालांकि, एक महीने पहले हमारे पास उनसे शिकायत आई थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि जिनसे हमने कर्जा लिया है उन्हें इस कर्ज को वापस लौटाने के लिए हमें 45 दिन का समय दिला दो।

उन्होंने कहा कि इसके बाद एक पुलिस ड्यूटी अधिकारी को इसके लिए भेजा गया था और मामला शांत करा दिया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू