लाइव न्यूज़ :

मप्र : रेलवे पटरी के पास खड़ा होकर चलती ट्रेन के साथ वीडियो बनवा रहे युवक की मौत

By भाषा | Updated: November 22, 2021 19:10 IST

Open in App

होशंगाबाद (मप्र), 22 नवंबर सोशल मीडिया पर पोस्ट डालने के लिए रेल पटरी के पास खड़ा होकर तेज गति से चल रही ट्रेन के साथ अपना वीडियो बनवा रहे 22 वर्षीय एक युवक की मध्यप्रदेश के होशंगाबाद जिले में उसकी (ट्रेन की) चपेट में आ जाने से मौत हो गई।

पथरौटा थाने प्रभारी नागेश वर्मा ने सोमवार को बताया कि यह घटना रविवार शाम करीब साढे़ पांच बजे इटारसी-नागपुर रेल मार्ग पर होशंगाबाद जिले के इटारसी स्थित शरददेव बाबा रेलवे पुलिया पर हुई और मृतक की पहचान पास के ही पंजाराकला गांव निवासी संजू चौरे (22) के रूप में हुई है।

वर्मा ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पूछताछ में यह सामने आया कि संजू सोशल मीडिया पर पोस्ट डालने के लिए चलती ट्रेन के साथ अपना वीडियो बनवा रहा था कि तभी वह ट्रेन के आने से आई तेज हवा से अपना संतुलन खो बैठा और ट्रेन से टकरा कर दूर जा गिरा और मूर्छित हो गया।

वर्मा ने बताया कि उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा