लाइव न्यूज़ :

MP: ज्योतिरादित्य सिंधिया पर जानलेवा हमले का प्रयास, काफिले पर किया गया पथराव: शिवराज चौहान

By भाषा | Updated: March 14, 2020 06:04 IST

चौहान ने कहा कि घटना के दौरान सिंधिया के वाहन चालक ने बमुश्किल वहां से गाड़ी निकाली। उन्होंने कहा, ‘‘आम आदमी की बात छोड़िए, जब पूर्व केंद्रीय मंत्री सिंधिया पर जानलेवा हमले का प्रयास किया जा सकता है तो फिर आप कल्पना कर सकते हैं कि प्रदेश की स्थिति कैसी है?’’

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को दावा किया कि राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवार ज्योतिरादित्य सिंधिया के काफिले पर आज शाम यहां जानलेवा हमले की कोशिश की गई। चौहान ने दावा किया कि शहर के कमला पार्क इलाके में सिंधिया की कार रोकने की कोशिश की गई और उनके काफिले पर पथराव किया गया।

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को दावा किया कि राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवार ज्योतिरादित्य सिंधिया के काफिले पर आज शाम यहां जानलेवा हमले की कोशिश की गई। चौहान ने दावा किया कि शहर के कमला पार्क इलाके में सिंधिया की कार रोकने की कोशिश की गई और उनके काफिले पर पथराव किया गया।

हालांकि, पुलिस ने पथराव की घटना से इनकार किया है और कहा कि सिंधिया को काले झंडे दिखाये गये। सिंधिया यहां शहर में एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद भोपाल हवाई अड्डा जा रहे थे।

भाजपा के स्थानीय नेता राजेंद्र गुप्ता ने बताया कि सिंधिया को काले झंडे दिखाये जाने और उनके काफिले पर पत्थर फेंके जाने की घटना के सिलसिले में मामला दर्ज कराने के लिए वह श्यामला थाना पहुंचे हैं।

उन्होंने बताया कि रात 11:30 बजे पार्टी जिला अध्यक्ष विकास विरानी, पूर्व महापौर आलोक शर्मा, भाजपा कार्यकर्ता तथा जिले के पार्टी पदाधिकारी थाने पहुंचे। वहीं, श्यामला हिल्स पुलिस थाने के सब इंस्पेक्टर बी पी सिंह ने बताया कि सिंधिया को आज शाम सात बजे के आसपास काले झंडे दिखाये जाने के मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ शासन की तरफ से मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘उन पर (सिंधिया पर) पथराव नहीं किया गया है।’’ सिंह ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ता इस मामले में शिकायत दर्ज कराने पहुंचे और पथराव होने का भी आरोप लगा रहे हैं, लेकिन पथराव नहीं हुआ है।

चौहान ने कहा कि घटना के दौरान सिंधिया के वाहन चालक ने बमुश्किल वहां से गाड़ी निकाली। उन्होंने कहा, ‘‘आम आदमी की बात छोड़िए, जब पूर्व केंद्रीय मंत्री सिंधिया पर जानलेवा हमले का प्रयास किया जा सकता है तो फिर आप कल्पना कर सकते हैं कि प्रदेश की स्थिति कैसी है?’’

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘मैं स्तब्ध हूं। प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से समाप्त हो चुकी है। अराजकता का माहौल है।’’ चौहान ने कमलनाथ के नेतृत्व वाली कांग्रेस नीत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बहुमत खो चुकी सरकार बौखलाहट में हमले करवा रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं इस हमले की निंदा करता हूं और पुलिस प्रशासन से अपील करता हूं कि जो भी दोषी हैं उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।’’ चौहान ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता सिंधिया पर हुए हमले के सिलसिले में पुलिस के पास प्राथमिकी दर्ज कराने गए हैं।

टॅग्स :मध्य प्रदेशज्योतिरादित्य सिंधियाशिवराज सिंह चौहानकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह