लाइव न्यूज़ :

मप्र : हमले के बाद जांच के लिए नीमच में दरगाह को बंद किया गया

By भाषा | Updated: October 4, 2021 21:14 IST

Open in App

नीमच (मप्र), चार अक्टूबर मध्य प्रदेश के नीमच जिले की जावद तहसील में एक दरगाह पर हुए हमले के बाद सबूत जुटाने के लिए इस धार्मिक स्थल को बंद कर दिया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि घटना की जांच कर रही पुलिस ने दरगाह के क्षतिग्रस्त हिस्से के नमूने जांच के लिए फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला भेज दिया है।

दरगाह पर यह हमला शनिवार रात करीब 11 बजे से रविवार तड़के तीन बजे तक किया गया। हमलावर मौके पर एक पर्चा भी छोड़ गए थे, जिसमें कहा गया है कि संबंधित दरगाह में हिंदुओं का धर्म परिवर्तन करा कर मुसलमान बनाया जाता है, जो कि सनातन धर्म के खिलाफ है।

पुलिस ने सोमवार शाम को कहा कि उसे इस हमले के बारे में अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है।

पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा ने ‘पीटीआई-भाषा’ को फोन पर बताया कि इस हमले में मामूली रूप से घायल हुए ज़ायरीन अब्दुल रज्जाक एवं दरगाह के खादिम नूर बाबा इलाज करने के बाद राजस्थान स्थित अपने-अपने घर लौट चुके हैं।

उन्होंने कहा कि हमने दरगाह के मलबे के नमूने जांच के लिए फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला भेज दिया है, ताकि पता लगाया जा सके कि हमले में विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया था या नहीं।

वर्मा ने बताया कि जांच के लिए दरगाह को फिलहाल बंद कर दिया गया है।

पुलिस ने बताया कि इस दरगाह के खादिम नूर बाबा ने पुलिस में एक शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत 24 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

वर्मा ने इन खबरों का खंडन किया था कि हमलावर तलवार और भाला लेकर पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि हमलावरों के पास लाठियां थीं।

घटना के विरोध में मुस्लिम समुदाय के सदस्यों ने रविवार को जुलूस निकाला। उन्होंने हमलावरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस अधिकारियों को ज्ञापन भी सौंपा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे