लाइव न्यूज़ :

मप्र: सीधी जिले में विधवा के साथ क्रूरता के साथ सामूहिक बलात्कार

By भाषा | Updated: January 11, 2021 18:43 IST

Open in App

भोपाल, 11 जनवरी मध्यप्रदेश के सीधी जिले में चार लोगों ने कथित तौर पर 45 वर्षीय विधवा महिला के साथ सामूहिक बलात्कार कर उसके निजी अंगों में लोहे की छड़ डाल कर उसे गंभीर रुप से घायल कर दिया। पुलिस घटना के संबंध में चार लोगों को हिरासत में लेकर जांच कर रही है।

अमिलिया थाने के प्रभारी निरीक्षक दीपक बघेल ने बताया कि सीधी जिला मुख्यालय से लगभग 60 किलोमीटर दूर एक गांव में शनिवार रात को यह घटना हुई है। पीड़िता के पति का चार साल पहले निधन हो चुका है और वह आजीविका के लिए गांव में ही अपनी झोपड़ी में छोटी दुकान चलाती है। वह अपनी छोटी बहन और दो बच्चों के साथ वहीं रहती है।

बघेल ने शिकायत के हवाले से बताया कि शनिवार रात पीड़िता अपनी दुकान बंद कर झोपड़ी में सोने चली गयी थी, तभी रात करीब दस बजे आरोपी वहां पहुंचे और पीने के लिये पानी मांगा। महिला के इंकार करने पर वे ज़बरदस्ती झोपड़ी में घुस आये और उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। बलात्कार के बाद उन्होंने पीड़िता के निजी अंगों में लोहे के छड़ डाल कर उसे गंभीर रुप से घायल कर दिया। घटना के बाद अत्याधिक रक्तस्त्राव के कारण महिला बेहोश हो गयी।

उन्होंने बताया कि घटना के समय पीड़िता की 40 वर्षीय छोटी बहन और 16 व 18 वर्ष के दो बेटे घर ही थे। लेकिन वह मदद के लिये लोगों को नहीं बुला सकें क्योंकि उनकी झोपड़ी गांव से अलग सुनसान जगह पर थी।

बघेल ने बताया कि पीड़िता को उपचार के लिये पहले सीधी जिले के अस्पताल में भेजा गया वहां से उसे बेहतर इलाज के लिये पड़ोसी रीवा जिले के शासकीय अस्पताल में भेजा गया है। जहां चिकित्सकों द्वारा उसकी हालत सुधार के साथ खतरे से बाहर बताई गयी है।

उन्होंने बताया कि घटना के बाद पीड़िता की बहन ने गांव से एक आटों रिक्शा को बुलाया और पीड़िता को अमलिया पुलिस थाने लेकर आई, जहां से पीड़िता को सीधी के जिला अस्पताल में भेजा गया।

बघेल ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के बाद रविवार को ही चारों आरोपियों को हिरासत में ले लिया और उनसे पूछताछ की जा रही है। आरोपी और पीड़िता एक ही गांव के रहने वाले हैं।

पुलिस ने बताया कि महिला के शिकायत पर भादवि की धारा 376 (बलात्कार) सहित अन्य सम्बद्ध धाराओं में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

इस घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि सीधी की घटना में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा, उन्हें जल्द सजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू