लाइव न्यूज़ :

मप्र : व्यक्ति की फर्जी शादी कराकर 1.26 लाख रुपये ठगने का आरोपी दंपती गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 4, 2021 22:47 IST

Open in App

जबलपुर (मप्र), चार दिसंबर मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले में फर्जी शादी रचाकर 1.26 लाख रुपये ठगने के आरोप में एक दंपति को गिरफ्तार किया गया है। इस दंपति पर पांच-पांच हजार रूपये का इनाम घोषित था। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी है।

लॉर्डगंज पुलिस थाने के निरीक्षक प्रफुल्ल श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी सुमन जैन (20) और उसके पति भानु (22) ने दुल्हन की तलाश में आए पन्ना जिले के रहने वाले जयप्रकाश तिवारी (33)के साथ कथित धोखाधड़ी की थी।

उन्होंने कहा कि जयप्रकाश द्वारा इस साल जुलाई में की गई शिकायत के आधार पर इस दंपति को शुक्रवार को शताब्दीपुरम इलाके से गिरफ्तार किया गया।

श्रीवास्तव ने बताया कि जयप्रकाश को ठगने के लिए इस दंपति ने अपने आप को भाई-बहन बताया और अदालत के बाहर वकील बने एक व्यक्ति के सामने एक रजिस्टर पर हस्ताक्षर करवाकर आठ जुलाई को भानु ने सुमन की फर्जी शादी जयप्रकाश से रचाई थी।

श्रीवास्तव ने बताया कि इस मामले में चार आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

उन्होंने कहा कि भानु एवं सुमन इस मामले में फरार थे और उनको पकड़ने के लिए पांच-पांच रूपये का इनाम घोषित किया गया था।

उन्होंने बताया कि इस मामले में एक अन्य आरोपी फरार है और उसे पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

श्रीवास्तव ने कहा कि कपड़े और जेवर आदि खरीदने के तौर पर जयप्रकाश से इन आरोपियों ने ये पैसे मांगे थे और पैसे लेने के बाद सुमन एवं भानु मौके से फरार हो गये थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो