लाइव न्यूज़ :

मप्र: सीमित छूट के साथ कोरोना कर्फ्यू 15 जून तक लागू रहेगा

By भाषा | Updated: June 1, 2021 00:30 IST

Open in App

भोपाल, 31 मई मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान में सोमवार को कहा कि प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिये लगाये गये "कोरोना कर्फ्यू" के प्रतिबंध सीमित छूट के साथ 15 जून तक लागू रहेगा।

चौहान ने प्रदेश में कोविड-19 महामारी की समीक्षा बैठक के बाद टेलीविजन पर लोगों को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘संक्रमण को नियंत्रित कर लिया गया है, लेकिन संकट अभी तक टला नहीं है। हमें सतर्क रहने की जरूरत है। प्रदेश में 15 जून तक कोरोना कर्फ्यू जारी रहेगा।’’

उन्होंने कहा कि हर तीन दिन बाद आपदा प्रबंधन समूह संक्रमण की स्थिति की समीक्षा कर प्रतिबंधों में ढील देने के बारे में फैसला करेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शनिवार को रात दस बजे से सोमवार सुबह छह बजे तक जनता कर्फ्यू लागू रहेगा तथा पूरे राज्य में प्रतिदिन रात दस बजे से सुबह छह बजे तक रात्रि कर्फ्यू लागू रहेगा।

उन्होंने कहा कि कर्फ्यू में सीमित छूट के बावजूद सांस्कृतिक, राजनीतिक, सामाजिक और मनोरंजन गतिविधियों की अनुमति नहीं रहेगी। खेल आयोजनों और मेलों पर भी प्रतिबंध लागू रहेगा तथा स्कूल, कॉलेज, कोचिंग, सिनेमा, मॉल, थिएटर, सभागार और पिकनिक स्थल बंद रहेगें।

उन्होंने कहा कि विवाह समारोह में अधिकतम 20 लोग शामिल हो सकते हैं जबकि धार्मिक स्थल पर केवल चार व्यक्ति जमा हो सकते हैं और अंतिम संस्कार में सीमित तौर पर 10 लोगों को शामिल होने की अनुमति होगी।

मुख्यमंत्री ने दुकानदारों से अपील की कि वह उन्ही ग्राहकों को सामान दें जो कोविड-19 के दिशा निर्देशों जैसे मास्क पहनने का पालन करें।

इस बीच, एक अधिकारी ने बताया कि भोपाल में जिला प्रशासन ने कोरोना कर्फ्यू को 15 जून तक के लिये बढ़ा दिया है। भोपाल में कोरोना कर्फ्यू गत 12 अप्रैल से लगाया गया है तथा इसके बाद कई बार इसे बढ़ाया गया है। यह कर्फ्यू एक जून की सुबह छह बजे हटाया जाना था।

प्रदेश के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि मध्यप्रदेश में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,205 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 7,80,030 तक पहुंच गयी।

राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से प्रदेश में 48 और व्यक्तियों की मौत हुई है। प्रदेश में अब तक इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 8,067 हो गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग