लाइव न्यूज़ :

मप्र: भोपाल में कोरोना कर्फ्यू की अवधि एक जून तक बढ़ी

By भाषा | Updated: May 22, 2021 15:36 IST

Open in App

भोपाल, 22 मई मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिये लगाये गये ‘‘कोरोना कर्फ्यू’’ को जिला प्रशासन ने एक जून तक बढ़ा दिया है।

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में बढ़ते मामलों के कारण भोपाल में जिला प्रशासन द्वारा 12 अप्रैल से ‘‘कोरोना कर्फ्यू’’ लगाने के बाद इसकी अवधि को कई दफा बढ़ाया जा चुका है। इससे पहले कोरोना कर्फ्यू की अवधि 24 मई तक बढ़ाई गई थी। शनिवार को एक बार फिर जिला प्रशासन ने इसे एक जून तक बढ़ा दिया है।

भोपाल जिला कलेक्टर अविनाश लवानिया द्वारा जारी आदेश के अनुसार, भोपाल नगर निगम और बैरसिया कस्बे के तहत आने वाले इलाकों में कोरोना कर्फ्यू एक जून सुबह छह बजे तक बढ़ा दिया गया है।

एक अधिकारी ने कहा कि आवश्यक सेवाओं और आपातकालीन यात्रा को प्रतिबंध के दायरे से छूट दी गई है।

अधिकारी के अनुसार, शनिवार तक भोपाल जिले में कोविड-19 के मरीजों की संख्या बढ़कर 1,16,481 हो गयी है जबकि इसमें से 895 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू