लाइव न्यूज़ :

मप्र : धर्मांतरण कर मुस्लिम बने डंपर चालक के अंतिम संस्कार को लेकर मुर्दाघर के सामने विवाद

By भाषा | Updated: September 20, 2021 15:41 IST

Open in App

इंदौर (मप्र), 20 सितंबर इंदौर के शासकीय महाराजा यशवंतराव चिकित्सालय (एमवायएच) के मुर्दाघर के सामने सोमवार को तब विचित्र स्थिति उत्पन्न हो गई जब धर्म बदलकर मुस्लिम बने 48 वर्षीय एक डंपर चालक के शव के अंतिम संस्कार की पद्धति को लेकर दो पक्ष आपस में झगड़ने लगे।

चश्मदीदों के मुताबिक एमवायएच के मुर्दाघर के सामने इस व्यक्ति की मां सोरम बाई उसके शव का हिंदू वैदिक पद्धति से दाह संस्कार कराने पर अड़ गई, जबकि उसकी बेटी रानी शेख शव को दफनाने के लिए कब्रिस्तान भिजवाए जाने की जिद करने लगी।

हालांकि, अधिकारियों ने बताया कि पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद दोनों पक्षों में आपसी सहमति बन गई कि पहले इस व्यक्ति के शव को उसके पैतृक घर में हिंदू परंपरा के मुताबिक अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा, फिर कब्रिस्तान में इस्लामी रीति-रिवाज से उसे सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।

पुलिस उपनिरीक्षक महेश श्रीवास्तव ने बताया कि इस सहमति के मुताबिक डंपर चालक सलीम खान (48) के शव को पोस्टमॉर्टम के बाद देवास जिला स्थित उसके पैतृक घर भेज दिया गया है। उन्होंने कहा, "अंतिम दर्शन के बाद खान के शव को इस्लामी रीति-रिवाज से कब्रिस्तान में दफनाया जाएगा।"

श्रीवास्तव ने बताया कि खान देवास जिले में एक हिंदू परिवार में पैदा हुआ था और वर्षों पहले धर्मांतरण से पूर्व उसका नाम प्रकाश मालवीय था। उन्होंने कहा, "आधार कार्ड और मतदाता परिचय पत्र में उसका नाम सलीम खान के रूप में दर्ज है।"

श्रीवास्तव ने बताया कि इंदौर के तेजाजी नगर क्षेत्र में रविवार देर रात तबीयत बिगड़ने के बाद खान को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अधिकारी ने कहा, "खान की मौत का वास्तविक कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चल सकेगा। हालांकि, ऐसा लगता है दिल के दौरे से उसकी मौत हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह