लाइव न्यूज़ :

मप्र : उपचुनाव से पहले कांग्रेस की आदिवासी नेता एवं पूर्व मंत्री भाजपा में शामिल

By भाषा | Updated: October 3, 2021 13:48 IST

Open in App

भोपाल, तीन अक्टूबर मध्य प्रदेश में इस महीने के अंत में एक लोकसभा एवं जोबट सहित तीन विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव से पहले मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस को करारा झटका देते हुए जोबट सीट से पूर्व विधायक सुलोचना रावत कांग्रेस छोड़कर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गई हैं।

रावत आदिवासी नेता हैं और वर्ष 2002-03 में दिग्विजय सिंह के नेतृत्व वाली कांग्रेस नीत प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री भी रह चुकीं हैं।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा, ‘‘केंद्र एवं प्रदेश सरकार की गरीब कल्याण की योजनाओं से प्रभावित होकर शनिवार देर रात सुलोचना रावत एवं उनके पुत्र एवं युवा नेता विशाल रावत ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा परिवार में उनका स्वागत है।’’

मध्य प्रदेश की खंडवा लोकसभा एवं तीन विधानसभा सीटों जोबट, पृथ्वीपुर एवं रैगांव पर होने वाले उपचुनाव के लिए 30 अक्टूबर को मतदान होगा और दो नवंबर को मतों की गिनती होगी।

1998 और 2008 में दो बार जोबट (अनुसूचित जनजाति) विधानसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीतने वाली सुलोचना रावत को इस सीट से पार्टी का संभावित उम्मीदवार माना जा रहा था। वह वर्ष 2002-03 में दिग्विजय सिंह के नेतृत्व वाली कांग्रेस नीत सरकार में नर्मदा घाटी एवं विकास राज्य मंत्री भी रहीं हैं।

हालांकि, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सैयद जफर ने आरोप लगाया कि रावत का पार्टी को नुकसान पहुंचाने का इतिहास रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘हमारे सर्वेक्षण में पाया गया कि उन्हें पार्टी के उम्मीदवार के रूप में मतदाताओं द्वारा पसंद नहीं किया गया। हैरानी की बात यह है कि काडर आधारित पार्टी होने का दावा करने वाली भाजपा को अपना नेता नहीं मिला, जिसे वहां से मैदान में उतारा जा सके।’’

अटकलें लगाई जा रही हैं कि भाजपा रावत को जोबट सीट से अपना उम्मीदवार बना सकती है। कांग्रेस विधायक कलावती भूरिया के निधन के कारण यह सीट रिक्त हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे