मप्र : कांग्रेस विधायक सचिन बिरला कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए

By भाषा | Updated: October 24, 2021 18:04 IST2021-10-24T18:04:10+5:302021-10-24T18:04:10+5:30

MP: Congress MLA Sachin Birla left Congress and joined BJP | मप्र : कांग्रेस विधायक सचिन बिरला कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए

मप्र : कांग्रेस विधायक सचिन बिरला कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए

भोपाल, 24 अक्टूबर मध्यप्रदेश के खंडवा लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव से ठीक छह दिन पहले कांग्रेस को करारा झटका देते हुए प्रदेश के खरगोन जिले के बड़वाह विधानसभा सीट के पार्टी विधायक सचिन बिरला रविवार को भाजपा में शामिल हो गये हैं।

बिरला ने वर्ष 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की टिकट पर बड़वाह सीट से भाजपा प्रत्याशी हितेन्द्र सिंह सोलंकी को करीब 30,500 मतों से हराया था।

हालांकि, बड़वाह विधानसभा क्षेत्र खरगोन जिले में आता है, लेकिन यह खंडवा लोकसभा सीट का हिस्सा है, जहां 30 अक्टूबर को उपचुनाव होना है। खंडवा लोकसभा सीट के अलावा, मध्य प्रदेश में तीन अन्य विधानसभा चुनावों पर भी 30 अक्टूबर को उपचुनाव हो रहे हैं।

प्रदेश भाजपा के मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर एवं प्रदेश भाजपा ने बिरला का भाजपा में शामिल होने का वीडियो साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘मध्य प्रदेश के आज बड़वाह के बेड़िया में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति में बड़वाह से कांग्रेस विधायक सचिन बिरला ने भाजपा की सदस्यता ली।’’

उन्होंने कहा कि भाजपा की जनहितकारी योजनाओं से प्रेरित होकर वह भाजपा में शामिल हो रहे हैं। पाराशर ने बिरला के भाजपा में शामिल होने पर उनका स्वागत किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: MP: Congress MLA Sachin Birla left Congress and joined BJP

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे