लाइव न्यूज़ :

मप्र कांग्रेस नेता ने प्रधानमंत्री से वरिष्ठ नागरिक पेंशन बढ़ाने का आग्रह किया

By भाषा | Updated: June 21, 2021 17:54 IST

Open in App

भोपाल, 21 जून मध्यप्रदेश कांग्रेस के नेता अजय सिंह ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से वृद्धावस्था पेंशन राशि को 600 रुपये से बढ़ाकर तीन हजार रुपये प्रति माह करने और वरिष्ठ नागरिकों को राहत देने के लिए पेंशन को मंहगाई दर से जोड़ने का आग्रह किया।

उन्होंने बुजुर्गों को रेल यात्रा में 50 प्रतिशत रियायत की सुविधा बहाल करने तथा इनके लिए ट्रेन में एक कोच आरक्षित करने की भी मांग की है। मध्यप्रदेश विधानसभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष सिंह ने कहा, ‘‘ केन्द्र सरकार को एक राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक नीति भी तैयार करनी चाहिए। उन्हें 50 प्रतिशत रियायत पर दवाएं मिलनी चाहिए और उन्हें कोविड-19 का टीका घर पर ही लगाया जाना चाहिए। वर्तमान में हमारे देश में 60 साल से अधिक आयु के आठ करोड़ से अधिक लोग हैं तथा वर्ष 2025 में यह संख्या 18 करोड़ होने की संभावना है।’’

उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में सरकारी सहायता प्राप्त वृद्धाश्रम स्थापित किए जाने चाहिए और सारक्षता के प्रसार के लिए इस वर्ग की सहायता ली जानी चाहिए। कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘ पेंशनभोगियों को दिया जाना वाला 200 रुपये का अनुदान पिछले 12 वर्षो से नहीं बढ़ाया गया है। इसे तुरंत बढ़ाया जाना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया