लाइव न्यूज़ :

MP: कांग्रेस के दिग्गज नेता कांतिलाल भूरिया ने किया झाबुआ उपचुनाव जीतने का दावा, कहा- BJP के छलावे में नहीं आएगी जनता 

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: September 9, 2019 20:01 IST

मध्य प्रदेशः कांतिलाल भूरिया ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा और कहा कि भाजपा ने जो विकास कार्य 15 साल में नहीं किए वह प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने 6 महीने में करके दिखा दिए.

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व सांसद कांतिलाल भूरिया ने दावा किया है कि हर हाल में इस बार कांग्रेस ही झाबुआ उपचुनाव जीतेगी. उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का उपचुनाव में कांग्रेस को भरपूर लाभ मिलेगा. मुझे पूरा यकीन है कि इस बार कांग्रेस उम्मीदवार अपनी दर्ज करेगा.

कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व सांसद कांतिलाल भूरिया ने दावा किया है कि हर हाल में इस बार कांग्रेस ही झाबुआ उपचुनाव जीतेगी. सरकार की योजनाओं का उपचुनाव में कांग्रेस को भरपूर लाभ मिलेगा. मुझे पूरा यकीन है कि इस बार कांग्रेस उम्मीदवार अपनी दर्ज करेगा. अब जनता भाजपा के छलावे में नहीं आएगी.

भूरिया ने सोमवार (09 सितंबर) को मीडिया से चर्चा करते हुए यह दावा किया. भूरिया ने भाजपा पर भी जमकर निशाना साधा और कहा कि भाजपा ने जो विकास कार्य 15 साल में नहीं किए वह प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने 6 महीने में करके दिखा दिए. पूरा प्रदेश मुख्यमंत्री के द्वारा किए गए विकास कार्य को देख रहा है. 

उन्होंने कहा कि भाजपा ने रोजगार गारंटी बंद कर दी थी, लेकिन कांग्रेस सरकार ने यह योजना चालू कर दी है, लोगों को हमारी सरकार पर भरोसा है, 25 लाख किसानों का कर्जा माफ किया गया. दूसरी चरण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, इसी महीने सभी का कर्जा माफ हो जाएगा. इस दौरान उन्होंने कमलनाथ की भी जमकर तारीफ की. 

उल्लेखनीय है कि झाबुआ में उपचुनाव होना है. भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों ने इसकी तैयारी शुरु कर दी है. हालांकि अभी उपचुनाव की तारीख घोषित नहीं हुई है.

वहीं, कांग्रेस में नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर चल रहे मंथन को लेकर कांतिलाल भूरिया ने कहा कि इसका फैसला तो हाईकमान ही करेगा. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी ही तय करेंगे कि कौन अगला प्रदेश अध्यक्ष होगा. हाईकमान का फैसला सभी को स्वीकार होगा.

टॅग्स :कांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह