लाइव न्यूज़ :

मप्र कांग्रेस 16-20 आयु वर्ग के लोगों के लिए बना रही है, बाल कांग्रेस : भाजपा ने उड़ाया इसका उपहास

By भाषा | Updated: November 13, 2021 20:50 IST

Open in App

भोपाल, 13 नवंबर कांग्रेस की मध्यप्रदेश इकाई, बाल कांग्रेस नामक एक नया ‘‘ गैर राजनीतिक ’’ संगठन बनाने जा रही है जिसमें 16 से 20 वर्ष की आयु के किशोर सदस्य होगें। कांग्रेस के एक पदाधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

कांग्रेस के इस संगठन का गठन रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु की जयंती 14 नवंबर के अवसर पर किया जा रहा है। देश भर 14 नवंबर बाल दिवस के रुप में मनाया जाता है।

प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता भूपेंद्र गुप्ता ने पीटीआई भाषा को बताया कि 21 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों के लिए पार्टी के पास एनएसयूआई जैसा संगठन है जबकि बाल कांग्रेस 16 से 20 वर्ष के आयु वर्ग के लोगों के लिए होगी। गुप्ता के अनुसार इसे बाल दिवस के दिन स्थापित किया जाएगा और प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ औपचारिक तौर पर इस नए संगठन का शुभारंभ करेंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘ बाल कांग्रेस राजनीतिक संगठन नहीं होगी। इस संगठन से जुड़े किशोरों को कांग्रेस के इतिहास के साथ साथ देश के स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास भी सिखाया जाएगा। यह देशभक्ति और राष्ट्र निर्माण का संदेश फैलाएगा।’’

उन्होंने कहा कि संगठन में किशोरों को भाषण कला, व्यक्तित्व विकास और संचार कौशल जैसे विषयों के बारे में पढ़ाया जाएगा और स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों से भी संपर्क किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक बाला बच्चन को इस नए संगठन का प्रभारी बनाया गया है।

कांग्रेस के इस कदम का उपहास उड़ाते हुए प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता पंकज चतुर्वेदी ने कहा, ‘‘ यह हास्यास्पद है। मुझे लगता है कि ज्यादातर कांग्रेस नेता बचकाना व्यवहार कर रहे हैं, इसलिए राहुल गांधी जैसे वरिष्ठ नेताओं को भी इस संगठन का सदस्य बनाया जाना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू