लाइव न्यूज़ :

पेट्रोल-डीजल-रसोई गैस की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ मप्र कांग्रेस के आधे दिन के बंद का मिलाजुला असर

By भाषा | Updated: February 20, 2021 13:17 IST

Open in App

भोपाल, 20 फरवरी देश भर में पेट्रोल डीजल एवं रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के विरोध में मध्य प्रदेश कांग्रेस के आधे दिन के बंद का शनिवार को मिलाजुला असर रहा। भोपाल में पूर्व मंत्री पी सी शर्मा सहित कांग्रेस कार्यकताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया। राजधानी भोपाल में कई स्थानों पर दुकानें खुली रहीं।

मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता भूपेंद्र गुप्ता ने कहा कि हमारे बंद को लोगों का समर्थन मिल रहा है जबकि भाजपा सरकार ज़बरदस्ती दुकानें खुलवा रही है।

वहीं, प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता दीपक विजयवर्गीय ने कहा कि कांग्रेस के बंद का प्रदेश में कोई असर नहीं है और यह पूरी तरह विफल साबित हुयी है ।

पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने पीटीआई भाषा से कहा, ‘‘ हम दुकानदारों से अनुरोध कर रहे थे कि वह अपने शटर बंद रखें। तभी मुझे अन्य कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ भोपाल के छह नंबर स्टॉप के पास पुलिस ने हिरासत में ले लिया और इसके बाद हमें केन्द्रीय जेल परिसर में लाया गया है।’’

प्रदेश के इन्दौर सहित कुछ जिलों से पुलिस और प्रदर्शनकारी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच गतिरोध के खबरें आई हैं।

भोपाल के एक पेट्रोल पम्प के मालिक ने पीटीआई को बताया, ‘‘पुलिस मेरे पेट्रोल पंप पर सुबह आई और उसे खोलने के लिये कहा। वहीं दूसरी और कांग्रेस कार्यकता हमें अपना पंप बंद रखने के लिये अनुरोध कर रहे हैं। इससे हम बीच में फंस गये हैं।’’

मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा, ‘‘कांग्रेस ने 20 फरवरी को प्रदेश में आधे दिन के बंद का आह्वान किया है। मैं लोगों से अपील करता हूं कि वह पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के विरोध में सरकार को जगाने के हमारे प्रयास में शामिल हों।’’

इसबीच, मध्य प्रदेश पेट्रोल पंप ओनर्स एसोसिएशन के सचिव नकुल शर्मा ने कहा कि एक प्रमुख तेल कंपनी के प्रीमियम पेट्रोल की कीमत भोपाल में 102.26 रुपये प्रति लीटर है जबकि सामान्य पेट्रोल की कीमत 98.58 रुपये और डीजल 89.21 रुपये प्रति लीटर में बेचा जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए