लाइव न्यूज़ :

मप्र : कांग्रेस ने उसके कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज का आरोप लगाया, पुलिस ने किया इनकार

By भाषा | Updated: November 25, 2021 22:28 IST

Open in App

भोपाल, 25 नवंबर कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई ने पुलिस पर शिक्षण नीतियों में विसंगतियों एवं बढ़ती बेरोजगारी के खिलाफ यहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निवास का बृहस्पतिवार को घेराव करने जा रहे भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (भाराछासं) के कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज करने का आरोप लगाया।

कांग्रेस ने दावा किया कि इस लाठीचार्च में एक दर्जन भाराछासं के कार्यकर्ता घायल हो गए।

हालांकि, भोपाल जोन के उप पुलिस महानिरीक्षक इरशाद वली ने कांग्रेस के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज नहीं किया। उन्होंने कहा कि अगर उनके पास सबूत हैं तो उन्हें घायलों की तस्वीरें दिखानी चाहिए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पुलिस ने उस वक्त लाठीचार्ज किया, जब लिंक रोड एक स्थित रेडक्रॉस अस्पताल के पास लगे बैरिकेड पर प्रदर्शनकारियों को रोके जाने पर कुछ लोगों ने पुलिसकर्मियों पर कुछ पत्थर फेंके। रेडक्रॉस अस्पताल मुख्यमंत्री निवास से करीब चार किलोमीटर दूर है।

इसी बीच, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने ट्वीट किया, ‘‘आदिवासी छात्रों की रुकी स्कालरशीप जारी करने एवं रोज़गार देने की मांग को लेकर एवं शिक्षा बचाओ-देश बचाओ अभियान के तहत आज मध्य प्रदेश के छात्रों ने एनएसयूआई के बैनर तले मुख्यमंत्री आवास के घेराव का कार्यक्रम आयोजित किया था।’’

उन्होंने लिखा, ‘‘शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे हजारों छात्रों पर शिवराज सरकार के इशारे पर पुलिस ने बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज किया, उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। इस लाठीचार्ज में कई छात्र एवं एनएसयूआई के पदाधिकारी घायल हुए हैं।’’

कमलनाथ ने कहा, ‘‘सरकार छात्रों को रोजगार तो दे नहीं रही, उनकी मांग मान तो नहीं रही लेकिन उन पर बर्बर तरीके से लाठियाँ जरूर बरसा रही है। यह सरकार का तानाशाही रवैया है। भाराछासं के कार्यकर्ता एवं छात्र ऐसे किसी दमन से झुकने वाले नहीं हैं। छात्र हित में उनका संघर्ष सतत जारी रहेगा।’’

हबीबगंज पुलिस थाने के निरीक्षक बी एस प्रजापति ने बताया कि पुलिस ने किसी को गिरफ्तार नहीं किया। दरअसल, प्रदर्शनकारियों ने गिरफ्तारियां दीं । उन्होंने कहा कि उनकी संख्या की गणना की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू