लाइव न्यूज़ :

मप्र : कंप्यूटर बाबा की कार का ट्रक से टक्कर, बाबा ने इसे उनकी जान लेने की साजिश बताया

By भाषा | Updated: October 19, 2021 00:29 IST

Open in App

बुरहानपुर (मध्य प्रदेश), 18 अक्टूबर कंप्यूटर बाबा के नाम से मशहूर स्वयंभू संत नामदेव दास त्यागी की कार का सोमवार को मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में इंदौर-इच्छापुर राजकीय राजमार्ग पर एक ट्रक से टक्कर हो गया। बाबा ने इस घटना को उन्हें जान से मारने की साजिश बताया है।

पुलिस ने बताया कि इस हादसे में कंप्यूटर बाबा एवं उसके वाहन चालक को कोई चोट नहीं आई है, जबकि बाबा ने दावा किया कि वह इस हादसे में घायल हुए हैं।

इसके अलावा, बाबा ने आरोप लगाया, ‘‘यह हादसा नहीं, बल्कि मुझे जान से मारने का षड्यंत्र था और इसकी जांच होनी चाहिए।’’ वह 30 अक्टूबर को मध्य प्रदेश में लोकसभा की एक एवं विधानसभा की तीन सीटों पर होने वाले उपचुनाव में विपक्षी दल कांग्रेस का समर्थन कर रहे हैं।

निंबोला पुलिस थाने के उपनिरीक्षक बाल कृष्ण पटेल ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से कंप्यूटर बाबा के वाहन की बुरहानपुर जिला मुख्यालय से करीब सात किलोमीटर दूर झिरी क्षेत्र में टक्कर हो गई। लेकिन, इस हादसे में न तो बाबा और न ही उनके कार चालक को कोई चोट आई है।’’

उन्होंने आगे कहा, ‘‘बाबा के साथ इस वाहन में मौजूद दो अन्य लोगों को दुर्घटना में मामूली चोटें आई हैं। लेकिन, बाद में वे भी बाबा के साथ जोबट के लिए रवाना हो गए।’’

पटेल ने बताया कि बाबा के कार चालक विवेक जोशी की शिकायत पर हमने ट्रक चालक रवि नायक (30) के खिलाफ भादंवि की धारा 279 और 337 में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

कांग्रेस के एक नेता के मुताबिक हादसे के वक्त बाबा कांग्रेस उम्मीदवार के लिए समर्थन जुटाने जा रहे जोबट जा रहे थे। जोबट विधानसभा सीट पर 30 अक्टूबर को उपचुनाव होना है।

हादसे के बाद बाबा सड़क पर पड़े नजर आए। इसके कुछ समय बाद बाबा ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मुझे शक है कि षड़यंत्र के तहत मुझे जान से मारने का यह प्रयास था।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मुझे भी चोटें आई हैं। मैं उठ-बैठ नहीं पा रहा हूं। मैं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से इस हादसे की जांच की मांग करता हूं। धार्मिक लोगों के साथ इस तरह की घटना उचित नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?