लाइव न्यूज़ :

मप्र: लिफ्ट उपकरणों के निरीक्षण के लिए समिति गठित

By भाषा | Updated: February 23, 2021 20:18 IST

Open in App

भोपाल, 23 फरवरी मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ समेत करीब 16 लोगों को ले जा रही लिफ्ट के इंदौर में गिर जाने के दो दिन बाद मंगलवार को राज्य सरकार ने प्रदेश में स्थापित सभी लिफ्ट उपकरणों के संचालन, संधारण एवं निरीक्षण की मानक प्रक्रिया और उत्तरदायित्व निर्धारण की स्थायी प्रक्रिया प्रस्तावित करने के लिये समिति का गठन किया है।

मध्य प्रदेश जनसंपर्क विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी है।

अधिकारी ने बताया कि मध्य प्रदेश लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव नीरज मण्डलोई द्वारा मंगलवार को जारी आदेश के अनुसार छह सदस्यीय समिति के अध्यक्ष लोक निर्माण विभाग की परियोजना क्रियान्वयन इकाई के परियोजना संचालक अखिलेश अग्रवाल होंगे।

उन्होंने कहा कि मण्डलोई के अलावा, एस एस मुजाल्दे, मुख्य अभियंता (विद्युत सुरक्षा) एवं मुख्य विद्युत निरीक्षक, जी पी कटारे, प्रमुख अभियंता, नगरीय विकास एवं आवास विभाग, अमित गजभिए, संयुक्त संचालक, नगर तथा ग्राम निवेश संचालनालय, मध्यप्रदेश केडाई एसोसिएशन के अध्यक्ष और इंडियन आर्किटेक्ट इंस्टिट्यूट के प्रतिनिधि को समिति का सदस्य बनाया गया है।

अधिकारी ने बताया कि यह समिति अपना प्रतिवेदन 15 दिवस में लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव को सौंपेगी।

उन्होंने कहा कि प्रमुख अभियंता, लोक निर्माण विभाग अपने अंतर्गत विद्युत एवं यांत्रिकी के विशेषज्ञों/अभियंताओं की सेवाएं आवश्यकतानुसार समिति को उपलब्ध कराएंगे।

मालूम हो कि इंदौर में नवनिर्मित एक निजी अस्पताल की लिफ्ट में क्षमता से ज्यादा लोगों के सवार होने के कारण रविवार शाम यह लिफ्ट कथित तौर पर 10 फुट नीचे आ गिरी। हादसे के वक्त लिफ्ट में कमलनाथ, प्रदेश के पूर्व मंत्रियों-सज्जन सिंह वर्मा और जीतू पटवारी समेत 13 से 14 लोग सवार थे और ये सभी लोग सुरक्षित रहे। इस दुर्घटना में कमलनाथ को मामूली चोट पहुंची थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos