लाइव न्यूज़ :

MP: CM शिवराज सिंह ने डॉक्टरों के साथ मारपीट करने वालों की दी सख्त हिदायत, कहा- कोरोना को रोकने में बाधा बनने वालों पर होगी कार्रवाई

By अनुराग आनंद | Updated: April 5, 2020 18:24 IST

मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के अब तक 104 मामले सामने आए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देशिवराज सिंह चौहान ने कहा कि डॉक्टरों के साथ मारपीट करने वालों को हम किसी भी तरह से नहीं बख्शेंगे।शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हमने 57 विदेश से आने वाले जामाती लोगों की पहचान की।

भोपाल: मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को कहा कि कोरोना महामारी को रोकने में बाधा बनने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई होगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि डॉक्टरों के साथ मारपीट करने वालों को हम किसी भी तरह से नहीं बख्शेंगे। चौहान ने कहा कि हम ड्रोन का उपयोग करते हुए भी निगरानी करेंगे। 

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हम किसी को भी मानव जीवन के साथ खिलवाड़ नहीं करने देंगे। इसके साथ ही हमने 57 विदेशी जामातियों की पहचान की। वे टूरिस्ट वीजा पर भारत आए और फिर निजामुद्दीन के मरकज जमात के कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद वे सब इधर-उधर चले गए। इसलिए उनके पासपोर्ट जब्त कर लिए गए हैं और उन्हें ब्लैकलिस्ट किया जा रहा है। 

बता दें कि महाराष्ट्र में कोरोना के देश भर में सर्वाधिक मामले मिले हैं। खबर लिखने तक प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या 490 हो गई है। वहीं, मध्य प्रदेश की बात करें तो प्रदेश में अब तक 104 मामले सामने आए हैं।

इसके अलावा, बता दें कि देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले रविवार को बढ़कर 3,374 हो गए और मृतकों की संख्या 77 तक पहुंच गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक 3,030 लोग अब भी कोविड-19 से संक्रमित हैं, जबकि 266 लोग स्वस्थ हो गए हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है तथा एक अन्य व्यक्ति दूसरे देश चला गया है।

सुबह करीब नौ बजे तक अद्यतन आंकड़ों में मंत्रालय ने दो और लोगों की मौत की जानकारी दी। एक मौत कर्नाटक और दूसरी मौत तमिलनाडु में हुई है। मंत्रालय के मुताबिक, कोविड-19 से सबसे ज्यादा 24 मौत महाराष्ट्र में हुई हैं। इसके बाद 10 मौत गुजरात में, सात तेलंगाना में, दिल्ली और मध्य प्रदेश में छह-छह और पंजाब में पांच मौत हुई हैं।

कर्नाटक में चार लोगों की जबकि पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में तीन-तीन लोगों की मौत हुई है। जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश और केरल में दो-दो मौत हुई हैं। आंकड़ों के मुताबिक आंध्र प्रदेश, बिहार और हिमाचल प्रदेश में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। देश में संक्रमण के सबसे अधिक 490 मामले महाराष्ट्र में हैं। इसके बाद तमिलनाडु में 485 और दिल्ली में 445 मामले हैं।

केरल में संक्रमित लोगों की संख्या 306, तेलंगाना में 269 और उत्तर प्रदेश में 227 हो गई है। राजस्थान में 200 और आंध्र प्रदेश में अब तक 161 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। कर्नाटक में मामले बढ़कर 144 हो गए हैं। गुजरात में 105 और मध्य प्रदेश में 104 लोग कोविड-19 से पीड़ित हैं। जम्मू-कश्मीर से 92 मामले सामने आए हैं। पश्चिम बंगाल में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 69 हो गई है।

टॅग्स :कोरोना वायरसमध्य प्रदेश में कोरोनासीओवीआईडी-19 इंडियाशिवराज सिंह चौहान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसफल हुए सीएम डॉ. मोहन यादव के प्रयास, केंद्र सरकार ने कई योजनाओं के लिए दी मंजूरी

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

भारतस्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के बीच विवाद पर भाजपा की चुप्पी!

भारतविधानसभा चुनाव 2026ः प्रियंका गांधी वाड्रा के लिए असम की राह आसान नहीं

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं