लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन 5.0: मध्यप्रदेश में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने की लॉकडाउन बढ़ाने की घोषणा, 15 जून तक राज्य में रहेगा लॉकडाउन

By अनुराग आनंद | Updated: May 30, 2020 18:53 IST

मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश में 15 जून तक के लिए लॉकडाउन बढ़ाने की घोषणा की है।

Open in App
ठळक मुद्देशिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हम फिलहाल पूरी तरह से सभी चीजों को नहीं खोल सकते हैं। कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मन की बात में लॉकडाउन पर अपनी बात रख सकते हैं।

भोपाल:  देश में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए मध्यप्रदेश सरकार ने लॉकडाउन को आगे बढ़ाने का फैसला लिया है। सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक, राज्य के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश में 15 जून तक के लिए लॉकडाउन बढ़ाने की घोषणा की है।

लॉकडाउन बढ़ाने का ऐलान करते हुए राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हम फिलहाल पूरी तरह से सभी चीजों को नहीं खोल सकते हैं। उन्होंने कहा, ''लॉकडाउन की तारीख हम 15 जून तक बढ़ाने वाले हैं। पूरी तरह से हम सभी चीजों को नहीं खोल सकते हैं क्योंकि हमें कोरोना वायरस से निपटना है।"

बता दें कि देश भर में कोरोना संक्रमण के मामले में तेजी से वृद्धि हो रही है। इसी बीच देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार (कल) सुबह 11 बजे 'मन की बात' के जरिए देश को संबोधित करेंगे। कल ही लॉकडाउन 4 की समय सीमा समाप्त हो रही है, ऐसे में पीएम मोदी लॉकडाउन 5 को लेकर अपनी बात रख सकते हैं। ऐसे में इस बात की आशंका जताई जा रही है कि जिस हिसाब से तेजी से कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं, ऐसे में पीएम मोदी लॉकडाउन 5 की भी घोषणा कर सकते हैं।

एचटी ने बताया कि कुछ रिपोर्ट्स के हवाले बात सामने आ रही है कि सरकार 1 जून 2020 से दो हफ्तों तक के लिए लॉकडाउन बढ़ा सकती है। माना जा रहा है कि लॉकडाउन 5.0 में केंद्र सरकार का ध्यान 11 शहरों  की तरफ होगा। इन्हीं शहरों से देश के 70 % कोरोना मामले सामने आए हैं।

इससे पहले मार्च और अप्रैल महीने के आखिरी रविवार को पीएम मोदी मन की बात कार्यक्रम में देशवासियों से बात कर चुके हैं। 26 अप्रैल को प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में दो गज की दूरी की अहमियत को दोहराते हुए कहा था, कोरोना को हराने के लिए देश को सजग रहते हुए एहतियात बरतना होगा। 

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनमध्य प्रदेशशिवराज सिंह चौहाननरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया