लाइव न्यूज़ :

इंदौर में रामनवमी के दौरान जहां हुआ था हादसा, वहीं बनेगा नया मंदिर, सीएम शिवराज ने की घोषणा

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: April 7, 2023 16:50 IST

इंदौर के पटेल नगर के बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर में राम नवमी के अवसर पर आयोजित हवन के दौरान पुरातन बावड़ी की छत धंस गई थी। इससे कई लोग कुंए में गिर गए थे। राहत और बचाव के बाद कुल 36 लोगों के शव बावड़ी से निकाले गए थे।

Open in App
ठळक मुद्देबेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर में बावड़ी की छत धंसने की घटना में 36 की मौत हुई थीहवन की अंतिम आहुति चल रही थी जब कुआं धंस गयाअब उसी जगह पर बनेगा नया मंदिर, सीएम शिवराज ने की घोषणा

इंदौर: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार, 7 मार्च को कहा कि इंदौर शहर में जिस जगह पर बेलेश्वर महादेव मंदिर स्थित था उसी जगह पर सभी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक नया मंदिर बनाया जाएगा।  इंदौर शहर में रामनवमी समारोह के दौरान मंदिर में हादसा हुआ था जिममें मंदिर के कुएं में गिर जाने से 36 लोगों की मौत हो गई थी।  हादसे के बाद प्रशासन ने मंदिर के असुरक्षित हिस्सों को गिरा दिया था।

स्थानीय प्रशासन ने पहले इस धार्मिक परिसर के आसपास से अतिक्रमण हटाने की मुहिम शुरू की और हिंदू देवी-देवताओं की मूर्तियां अन्य देवस्थान में पहुंचाईं।  पटेल नगर के बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर परिसर में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में यह मुहिम शुरू की गई थी। मंदिर परिसर के आस-पास करीब 10,000 वर्ग फुट जमीन से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई थी।

इस बीच, जिला प्रशासन ने कहा कि वे तकनीकी विश्लेषण रिपोर्ट के आधार पर या तो कुएं को भरने या इसे पुनर्जीवित करने पर विचार करेंगे। बता दें कि 30 मार्च को इंदौर के पटेल नगर के बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर में राम नवमी के अवसर पर आयोजित हवन के दौरान पुरातन बावड़ी की छत धंस गई थी। इससे कई लोग कुंए में गिर गए थे। राहत और बचाव के बाद कुल 36 लोगों के शव बावड़ी से निकाले गए थे।

इस घटना ने शहर में अतिक्रमण के प्रति इंदौर नगर निगम के ढुलमुल रवैये की भी पोल खोल दी है। घटना के एक साल पहले अप्रैल 2022 में नगर पालिका ने मंदिर ट्रस्ट को नोटिस देकर कुएं पर बने मंदिर के बगल में नए आरसीसी मंदिर के अवैध निर्माण को रोकने को कहा था। इस साल जनवरी में एक और नोटिस भी दिया गया था लेकिन नगर पालिका ने कोई कार्रवाई नहीं की।

टॅग्स :Madhya Pradeshइंदौरभगवान शिवlord shiva
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल