लाइव न्यूज़ :

कमलनाथ ने पेश किए 'रिपोर्ट कार्ड', कहा- 70 दिनों में निभाए 83 वादे, MP को ला दिया पटरी पर

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: March 8, 2019 07:50 IST

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि भाजपा देश को गुमराह करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा और भयंकर आतंकी हमले तो मोदी सरकार के कार्यकाल में ही हुए हैं।

Open in App

लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगने से पहले मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मध्य प्रदेश की जनता को 70 दिनों का रिपोर्ट कार्ड सौंपते हुए कहा कि हमने 70 दिनों में हमने 83 वचन पूरे किए हैं।मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि हमें 25 दिसंबर को भाजपा ने ऐसा राज्य सौंपा था, जो किसानों की आत्महत्या में नंबर वन था। जो महिला अपराध के मामले में नंबर वन था। ऐसे राज्य को हमने पटरी पर लाने का काम किया है।

मुख्यमंत्री ने संवाददाताओं से चर्चा करते हुए कहा कि प्रदेश में अब तक 25 लाख किसानों का 10 हजार करोड़ का कर्जा माफ हो चुका है। हमने ये काम तब किया, जब प्रदेश का खजाना खाली था। व्यवस्था में परिवर्तन के लिए हमने काउंसिल आॅफ गुड गर्वेंनस बनाई है। आपने बताया कि जय किसान ऋण माफी योजना के तहत 55 लाख किसानों का दो लाख रुपए का कर्जा माफ किया गया है। कर्ज माफी की रकम का आंकड़ा 50 हजार करोड़ के पार है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने अपनी क्षेत्र दिन की सरकार का रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत कर दिया है उम्मीद करते हैं भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश में रही अपने 15 साल की सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी 5 साल की केंद्र सरकार का रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने रखेंगे।

सलमान हो सकते हैं ब्रांड एंबेस्डर

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने संवाददाताओं से चर्चा करते हुए कहा कि सलमान खान 1 से 18 अप्रैल तक राज्य में सक्रिय रहेंगे। उन्होंने बताया कि उनकी फोन पर सलमान से इस बारे में बात हुई है और उनसे मध्यप्रदेश में योगदान देने की अपील की है। मुख्यमंत्री ने बताया कि संस्कृति और पर्यटन विभाग को प्रमोट करने के लिए उनसे बात हुई है। इस के साथ ही सलमान खान इंदौर से चुनाव भी लड़ सकते हैं। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इसके संकेत दिए हैं। इस विषय में सलमान खान से उनकी चर्चा भी हुई है, जिसके मुताबिक इंदौर से वे चुनाव लड़ सकते हैं।

भाजपा का बिल्ला लेकर चलने वालों का होगा यही हश्र

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने तबादलों को लेकर उठ रहे सवालों को लेकर कहा कि कई अधिकारियों ने चुनाव के वक्त भाजपा का बिल्ला लेकर काम किया, अब उनका तो यही हश्र होगा। उन्होंने कहा कि नई सरकार बनने के बाद तबादले तो होते ही हैं, साथ ही उन्होंने कहा कि अब और भी ज्यादा तबादले होते रहेंगे। उन्होंने दावा किया कि हम लोकसभा में 25 से ज्यादा सीटों पर जीत हासिल करेंगे।

भाजपा कर रही देश को गुमराह

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा देश को गुमराह करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा और भयंकर आतंकी हमले तो मोदी सरकार के कार्यकाल में ही हुए हैं। उन्होंने कहा कि आज भाजपा देश को गुमराह कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा राष्ट्रवाद का पाठ पढ़ा रही है। आने वाले लोकसभा चुनाव में जनता कांग्रेस पर भरोसा करेगी।

टॅग्स :कमलनाथमध्य प्रदेशकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां