लाइव न्यूज़ :

मप्र : तेंदुए के हमले में बालक की मौत

By भाषा | Updated: November 22, 2021 16:38 IST

Open in App

सिवनी (मप्र), 22 नवंबर मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में सोमवार सुबह तेंदुए के हमले में 10 वर्षीय एक आदिवासी बालक की मौत हो गई।

केवलारी रेंज के प्रभारी रेंजर एस के वनवाले ने बताया, ‘‘सोमवार सुबह करीब सात बजे सकरी से लगे घोरलाटोला (पान्डीवाडा) गांव के 4-5 बच्चे घूमने एवं दौड़ने गए थे। इसी दरमियान तेंदुए ने 10 वर्षीय बालक रमन परते जाति गोंड पर हमला कर दबोच लिया जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।’’

उन्होंने कहा कि बाकी बच्चे वहां से भाग कर अपनी जान बचाने में सफल रहे।

वनवाले ने बताया कि रमन के साथियों ने इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी, जिसके बाद जंगल पहुंचकर उन्होंने (ग्रागीणों ने) ने तेंदुए को घेर लिया है। इस दौरान एक व्यक्ति भी तेंदुए के हमले में घायल भी हुआ है। इस घटना से समूचे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

इसी बीच, वन विकास निगम के मंडल प्रबंधक वीसी मेश्राम ने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए पेंच राष्ट्रीय उद्यान से बचाव दल को बुलाया गया है।

उन्होंने कहा कि झाड़ियों में छिपे तेंदुए को बड़ी संख्या में मौजूद ग्रामीणों ने घेर रखा है, लेकिन उसे बचाना हमारी प्राथमिकता है, इसलिए वन अमला आक्रोशित ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराने का प्रयास किया जा रहा है।

पिछले करीब दो महीने में तेंदुए के हमले में यह क्षेत्र में चौथी व्यक्ति की मौत है।

गौरतलब है कि इससे पहले इस क्षेत्र में तीन महिलाओं की तेंदुए के हमलों में मौत हो चुकी है, जिसके बाद अक्टूबर में जंगल में पिंजरे लगाकर वन अमले ने दो तेंदुए को पकड़ा था। उनमें से एक तेंदुए को वन विहार भोपाल व दूसरे तेंदुए को मुकुंदपुर चिड़ियाघर भेजा गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता