लाइव न्यूज़ :

मप्र : मंदसौर में मुख्य नगर पालिका अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 17, 2021 17:44 IST

Open in App

उज्जैन (मप्र), 17 सितंबर लोकायुक्त पुलिस ने मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले के एक मुख्य नगरपालिका अधिकारी को शुक्रवार को कथित रूप से 5,000 रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

उज्जैन के लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि मंदसौर जिले के किसान कन्हैया लाल धाकड़ ने लोकायुक्त पुलिस से शिकायत की थी कि मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगर परिषद नगरी जिला मंदसौर शोभाराम परमार उसका बकाया 7,500 रूपये का भुगतान करने के लिए 5,000 रुपये की रिश्वत मांग रहा है।

उन्होंने कहा कि नगरी नगर परिषद ने इस साल गर्मी के दिनों में पानी की समस्या होने से विज्ञप्ति जारी कर निविदा बुलाई थी, जिसके बाद धाकड़ को अपने ट्यूबवेल से पानी सप्लाई करने के कार्य के लिये 15,000 रुपये प्रति माह के हिसाब से ठेका दिया गया था ।

चौहान ने कहा कि नगर परिषद द्वारा धाकड़ को फरवरी से जून तक का 15,000 रूपये प्रति माह के हिसाब से भुगतान कर दिया था, लेकिन जुलाई के 15 दिनों का बकाया 7,500 रूपये भुगतान करने के लिए परमार ने उससे 5,000 रुपये की रिश्वत मांगी थी, जिसे लेते हुए उसे मंदसौर में उसके घर से उज्जैन लोकायुक्त पुलिस दल ने जाल बिछाकर रंगे हाथों पकड़ा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू