लाइव न्यूज़ :

मप्र : बेटी को बेबी कैरियर बैग में लिए ड्यूटी करने वाली अधिकारी की चौहान ने की तारीफ

By भाषा | Updated: October 21, 2021 00:22 IST

Open in App

भोपाल, 20 अक्टूबर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अलीराजपुर के हेलीपैड पर अपनी बेटी को बेबी कैरियर बैग में लिए ड्यूटी कर रही एक महिला पुलिस अधिकारी का वीडियो ट्विटर पर पोस्ट किया और कार्य के प्रति उनके समर्पण की सराहना की।

चौहान ने महिला अधिकारी का वीडियो साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘अलीराजपुर यात्रा के दौरान मैंने देखा कि उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) मोनिका सिंह अपनी डेढ़ वर्ष की बेटी को बेबी कैरियर बैग में लिए ड्यूटी पर तैनात थीं। अपने कर्तव्य के प्रति उनका यह समर्पण अभिनंदनीय है।’’

उन्होंने लिखा, ‘‘मध्य प्रदेश को आप पर गर्व है। मैं उन्हें अपनी शुभकामनाएं और लाडली बिटिया को आशीर्वाद देता हूं।’’

इस पर, कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई के मीडिया समन्वयक नरेन्द्र सलूजा ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत प्रदेश सरकार पर तंज कसते हुआ कहा, ‘‘शिवराज जी यह तो आपकी सरकार का नाकारापन है जो उक्त अधिकारी बहन को अपनी डेढ़ वर्ष की मासूम बेटी के साथ हेलीपैड पर फील्ड में धूप में ड्यूटी करनी पड़ रही है। इनकी तो कार्यालय में तैनाती होनी चाहिये।’’

वर्तमान में धार जिले में तैनात मोनिका सिंह ने ‘भाषा’ को बताया कि वह अपनी बेटी को अपने साथ ले गईं क्योंकि उन्हें दो दिन के लिए दूसरे शहर अलीराजपुर जाना था। अलीराजपुर, धार से करीब 145 किलोमीटर दूर है।

उन्होंने बताया कि जब वह मंगलवार सुबह (अलीराजपुर में रहते हुए) अपनी ड्यूटी के लिए जा रही थीं तो उनकी बेटी भी जाग गई और साथ आने की जिद करने लगी। मोनिका ने कहा, ‘‘मुझे अपनी ड्यूटी के प्रति कर्तव्य का निर्वहन करने के साथ-साथ मां की जिम्मेदारी भी निभानी थी। इसलिए ऐसा किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए