लाइव न्यूज़ :

मप्र: चौहान, कमलनाथ, दिग्विजय, सिंधिया ने मोतीलाल वोरा के निधन पर शोक जताया

By भाषा | Updated: December 21, 2020 20:38 IST

Open in App

भोपाल, 21 दिसंबर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ, कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह एवं भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा के निधन पर शोक जताया।

वोरा का 93 साल की उम्र में दिल्ली के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया।

मुख्यमंत्री चौहान ने अपने शोक संदेश में कहा, ‘‘वोरा अजातशत्रु राजनेता थे। मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ ने अपने पूर्व मुख्यमंत्री को खोया है। मैं वरिष्ठ राजनेता को श्रद्धा सुमन अर्पित कर रहा हूं। वोरा का कल ही 93वां जन्मदिवस मनाया गया था। एक युग का अंत हुआ है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘वोरा दलगत राजनीति से ऊपर उठकर कार्य करने वाले राजनेता थे। वे गुण-दोष का विचार कर निर्णय लेते थे। उनका जाना प्रदेश के लिये अपूरणीय क्षति है।’’

कमलनाथ ने ट्वीट किया, ‘‘मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मोतीलाल वोरा जी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। उन्होंने जीवन पर्यन्त विभिन्न पदों पर रहकर कांग्रेस की सेवा की, कांग्रेस की मज़बूती के लिये कार्य किया। एक दिन पूर्व ही उनका 93वां जन्मदिवस था। परिवार के प्रति शोक-संवेदनाएं।’’

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा, ‘‘मुझे बहुत दुख है कि मोतीलाल वोरा जी नहीं रहे। पिछले लगभग 50 साल से हमारा परिचय था। उनसे ज्यादा मेहनती व्यक्ति मैंने अपने जीवन में नहीं देखा है। आज वह हमारे बीच में नहीं रहे। मैं शोक संतप्त परिवार को अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं, श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।’’

भाजपा नेता एवं राज्यसभा सांसद सिंधिया ने ट्वीट किया, ‘‘कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पूर्व राज्यसभा सांसद मोतीलाल वोरा जी के निधन पर मेरी गहरी संवेदनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि वह दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे एवं शोक संतप्त परिजनों को यह आघात सहने की शक्ति दे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए