मप्र: चौहान, कमलनाथ ने मोतीलाल वोरा के निधन पर शोक जताया

By भाषा | Updated: December 21, 2020 18:01 IST2020-12-21T18:01:09+5:302020-12-21T18:01:09+5:30

MP: Chauhan, Kamal Nath condole the death of Motilal Vora | मप्र: चौहान, कमलनाथ ने मोतीलाल वोरा के निधन पर शोक जताया

मप्र: चौहान, कमलनाथ ने मोतीलाल वोरा के निधन पर शोक जताया

भोपाल, 21 दिसंबर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने सोमवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा के निधन पर शोक जताया।

वोरा का 93 साल की उम्र में दिल्ली के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया।

चौहान ने ट्वीट किया, ‘‘कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आदरणीय मोतीलाल वोरा जी के निधन का समाचार सुनकर दु:ख हुआ। ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं। ओम शांति!’’

कमलनाथ ने ट्वीट किया, ‘‘मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मोतीलाल वोरा जी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। उन्होंने जीवन पर्यन्त विभिन्न पदों पर रहकर कांग्रेस की सेवा की, कांग्रेस की मज़बूती के लिये कार्य किया। एक दिन पूर्व ही उनका 93वां जन्मदिवस था। परिवार के प्रति शोक-संवेदनाएं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: MP: Chauhan, Kamal Nath condole the death of Motilal Vora

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे