लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: सीबीआई ने भाजपा विधायक पर 29 करोड़ रुपये की बैंक धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया, कई परिसरों पर छापा मारा

By विशाल कुमार | Updated: October 23, 2021 15:57 IST

शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार में 2013-18 तक पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री रहे भाजपा विधायक सुरेंद्र पटवा पर 2014 से 2017 के बीच बैंक ऑफ बड़ौदा में 29.41 करोड़ रुपये की कथित रूप से धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज है।

Open in App
ठळक मुद्देसुरेंद्र पटवा भाजपा सरकार में 2013-18 तक पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री रहे थे।2014 से 2017 के बीच बैंक ऑफ बड़ौदा में 29.41 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप.भोपाल और इंदौर स्थित परिसरों में तलाशी ली गई.

नई दिल्ली: केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने भोपाल के नजदीक भोजपुर से भाजपा विधायक सुरेंद्र पटवा पर 2014 से 2017 के बीच बैंक ऑफ बड़ौदा में 29.41 करोड़ रुपये की कथित रूप से धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज किया है। सीबीआई ने पटवा के परिसरों की बृहस्पतिवार को तलाशी भी ली।  अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 

अधिकारियों ने बताया कि यह मामला इंदौर में पटवा के कार शोरूम -पटवा ऑटोमोटिव प्राइवेट लिमिटेड- के लिए बैंक से लिये गये 36 करोड़ रुपये के कर्ज से जुड़ा हुआ है।

सीबीआई ने कंपनी के निदेशक पटवा और एक अन्य निदेशक मोनिका पटवा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पटवा, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सुंदर लाल पटवा के भतीजे हैं।

वह राज्य में शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार में 2013-18 तक पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री रहे थे।

सीबीआई प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि आरोप है कि कर्जदार कंपनी ने 2014 और 2017 के बीच साजिश कर धोखाधड़ी की और बैंक ऑफ बड़ौदा से 29.41 करोड़ रुपये (लगभग) की ठगी की। 

उन्होंने बताया कि आरोपी के भोपाल और इंदौर स्थित परिसरों में तलाशी ली गई, जहां से संदिग्ध दस्तावेज बरामद हुए हैं। पटवा ने इस घटनाक्रम पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

टॅग्स :मध्य प्रदेशBJPभारत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां