लाइव न्यूज़ :

मप्र : पौधारोपण में घूसखोरी पर सरकारी महाविद्यालय के प्राचार्य और क्लर्क के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: December 8, 2021 17:38 IST

Open in App

इंदौर, आठ दिसंबर लोकायुक्त पुलिस ने मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले के सरकारी महाविद्यालय में पौधारोपण का बिल मंजूर करने के बदले एक प्रोफेसर से बुधवार को 5,000 रुपये की कथित रिश्वत लेने के आरोप में संस्थान के प्राचार्य और क्लर्क के खिलाफ मामला दर्ज किया है ।

लोकायुक्त पुलिस के उपाधीक्षक (डीएसपी) प्रवीण सिंह बघेल ने बताया कि इंदौर से करीब 140 किलोमीटर दूर अंजड़ के शासकीय महाविद्यालय में राजनीति विज्ञान संकाय के प्रोफेसर सुरेश काग ने कुछ समय पहले संस्थान परिसर में करीब 27,000 रुपये के पौधे लगवाए थे । उन्होंने बताया कि इनके बिल का भुगतान मंजूर करने के बदले प्राचार्य सुनील मोरे उनसे 5,000 रुपये की कथित रिश्वत मांग रहे थे।

उन्होंने बताया कि लोकायुक्त पुलिस ने काग की इस शिकायत पर जाल बिछाया और महाविद्यालय के क्लर्क दिनेश बड़ोले को काग से 5,000 रुपये की कथित रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा।

बघेल ने कहा, ‘‘महाविद्यालय के क्लर्क ने प्रोफेसर से घूस की रकम मोरे के कहने पर प्राचार्य कक्ष के भीतर ली थी और इसे अपनी पतलून की जेब में रख लिया था।’’

उन्होंने बताया कि अपने सहकर्मी प्रोफेसर से रिश्वतखोरी के आरोप में महाविद्यालय के प्राचार्य और क्लर्क के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम 2018 के तहत मामला दर्ज किया गया है । डीएसपी के मुताबिक दोनों आरोपियों को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं