लाइव न्यूज़ :

मप्र : कार ने सड़क किनारे बैठे लोगों को कुचला, तीन की मौत, तीन घायल

By भाषा | Updated: November 7, 2021 12:26 IST

Open in App

विदिशा (मप्र), सात नवंबर मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में तेज गति से आ रही एक कार ने सड़क किनारे बैठे छह लोगों को कुचल दिया, जिससे एक बच्चे सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये।

शमशाबाद पुलिस थाना प्रभारी पंकज गीते ने बताया कि यह घटना विदिशा जिला मुख्यालय से करीब 60 किलोमीटर दूर करमेड़ी-भन्नाखेड़ा गांव के समीप शनिवार और रविवार की मध्यरात्रि को हुई।

उन्होंने बताया कि जब कार ने इन लोगों को कुचला, तब ये लोग दो मोटरसाइकिलों में हुई भिड़ंत के बाद इनमें सवार कुछ लोगों के घायल होने पर सड़क किनारे बैठे थे।

गीते ने बताया कि इन लोगों को कुचलने के बाद कार चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान नितिन यादव (11), हरनाथ सिंह (40) और गोपाल सिंह (32) के रूप में की गई है।

उन्होंने बताया कि इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं, जिनमें से दो लोगों को भोपाल के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि तीसरे का नजदीक के ही एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।

उन्होंने कहा कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और अज्ञात वाहन एवं उसके चालक की तलाश जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos