लाइव न्यूज़ :

मप्र उपचुनाव : लोकसभा की एक, विधानसभा की दो सीटों पर भाजपा, विधानसभा की एक सीट पर कांग्रेस आगे

By भाषा | Updated: November 2, 2021 12:45 IST

Open in App

भोपाल, दो नवंबर मध्य प्रदेश में लोकसभा की एक और विधानसभा की तीन सीटों पर हुए उपचुनावों के लिए मंगलवार को जारी मतगणना में दोपहर 12 तक के रुझान में लोकसभा की एक और विधानसभा की दो सीटों पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार आगे हैं, जबकि विधानसभा की एक सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार आगे हैं।

खंडवा लोकसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए जारी मतगणना के रूझान में भाजपा उम्मीदवार ज्ञानेश्वर पाटील अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एवं कांग्रेस उम्मीदवार राजनारायण सिंह पुरणी से 39,844 मतों के अंतर से आगे हैं।

रैगांव विधानसभा सीट से भाजपा की उम्मीदवार प्रतिमा बागरी कांग्रेस की उम्मीदवार कल्पना वर्मा से 2041 मतों से पीछे हैं, पृथ्वीपुर से भाजपा के शिशुपाल यादव 3966 मतों से तथा जोबट से भाजपा की सुलोचना रावत 9826 मतों से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एवं कांग्रेस उम्मीदवार से आगे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos