लाइव न्यूज़ :

मप्र उपचुनाव: मंगलवार को मतदान, 33 हजार सुरक्षाकर्मी होगें तैनात

By भाषा | Updated: November 2, 2020 17:17 IST

Open in App

भोपाल, दो नवंबर मध्यप्रदेश में 28 विधानसभा सीटों पर होने जा रहे अहम उपचुनाव के लिये तीन नवंबर को मतदान कोरोना महामारी की रोकथाम के दिशा निर्देशों के साथ सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगा।

प्रदेश के अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी अरुण तोमर ने सोमवार को पीटीआई-भाषा को बताया कि मतदान का अंतिम एक घंटा कोविड-19 के मरीजों तथा संदिग्ध मरीजों के लिये निर्धारित रहेगा।

प्रदेश की 28 विधानसभा सीटों के उपचुनाव में प्रदेश के 12 मंत्रियों सहित कुल 355 उम्मीदवार मैदान में हैं।

अधिकारी ने बताया कि 19 जिलों में उपचुनाव के तहत 33 हजार सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। प्रदेश में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने की पूरी तैयारियां की गयी हैं।

उन्होंने बताया कि 250 उड़न दस्ते, 173 निगरानी दल तथा 293 पुलिस चौकियों को सेवा में लगाया गया है।

उन्होंने बताया कि 28 विधानसभा सीटों पर कुल 63.67 मतदाता हैं। इन मतदाताओं के लिये 9,361 मतदान केन्द्र बनाये गये हैं। जबकि इनमें से 3,038 मतदान केन्द्रों को संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है।

मध्यप्रदेश में इस उपचुनाव के दौरान मुख्य प्रतिद्वंद्वी दलों भाजपा और कांग्रेस के नेताओं के बीच चुनाव प्रचार के दौरान कटु शब्दों का इस्तेमाल भी देखा गया है। राजनीतिक पर्यवेक्षकों ने कहा है कि प्रदेश में अधिकांश सीटों पर भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवारों के बीच सीधा मुकाबला है जबकि ग्वालियर-चंबल क्षेत्र की दो या तीन सीटों पर बसपा के चलते त्रिकोणीय मुकाबला है।

भाजपा के उम्मीदवारों के पक्ष में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, भाजपा के राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रदेश भाजपा प्रमुख वीडी शर्मा, प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती सहित अन्य नेताओं ने चुनाव प्रचार अभियान में हिस्सा लिया।

जबकि, कांग्रेस उम्मीदवारों के समर्थन में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह और राजस्थान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट ने विभिन्न इलाकों में आमसभाएं कीं।

मध्यप्रदेश के इतिहास में पहली दफा 230 सदस्य वाले सदन में 28 सीटों के उपचुनाव एक साथ हो रहे हैं और इस उपचुनाव के परिणाम प्रदेश में किसी भी दल की सरकार बनाने में अहम साबित हो सकते हैं।

मध्यप्रदेश में उपचुनाव के तहत तीन नवंबर को मतदान तथा दस नवंबर को मतों की गणना होगी।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल