लाइव न्यूज़ :

मप्र उपचुनाव: मतगणना मंगलवार सुबह आठ बजे शुरु होगी

By भाषा | Updated: November 9, 2020 15:46 IST

Open in App

भोपाल, नौ नवंबर मध्यप्रदेश में विधानसभा की 28 सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती मंगलवार सुबह आठ बजे शुरु होगी। उपचुनाव के परिणाम प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों के भविष्य का फैसला करेंगे।

एक अधिकारी ने बताया कि मतों की गणना 19 जिलों में सुबह आठ बजे से शुरु होगी।

उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग द्वारा कोविड-19 महामारी के तहत जारी दिशा निर्देशों के अनुसार मतगणना की जायेगी। बड़ी तादाद में मतगणना एजेंट एक साथ मतगणना केन्द्रों पर जमा नहीं होगें।

अधिकारी ने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) कार्यालय के निर्देश अनुसार उम्मीदवार, उनके मतणना एजेंट मतगणना केन्द्र के एक हॉल में उपस्थित रह सकते हैं। मतगणना के ताजा परिणामों को केन्द्र में बड़ी स्क्रीन पर दिखाया जायेगा।

तीन नवंबर को हुए मतदान में महामारी के बावजूद 70.27 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकारों का इस्तेमाल किया था। जबकि वर्ष 2018 के चुनाव में इन 28 सीटों पर औसतन 72.93 प्रतिशत मतदान हुआ था। उपचुनाव की अधिकांश सीटें ग्वालियर-चम्बल क्षेत्र में हैं।

उन्होंने बताया कि इस उपचुनाव में प्रदेश के 12 मंत्रियों सहित 355 उम्मीदवार मैदान में थे।

मध्यप्रदेश के इतिहास में पहली दफा इतनी सीटों पर उपचुनाव हुए हैं।

गौरतलब है कि इस वर्ष मार्च माह में कांग्रेस के 22 विधायकों के त्यागपत्र देने के बाद भाजपा में शामिल होने से कमलनाथ सरकार अल्पमत में आकर गिर गई थी। इनमें अधिकांश विधायक ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक थे। सिंधिया स्वयं भी मार्च माह में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गये थे।

मध्यप्रदेश की 230 सदस्यीय विधानसभा में वर्तमान में भाजपा के 107, कांग्रेस के 87, बसपा के दो, सपा का एक और चार निर्दलीय विधायक हैं।

उपचुनाव की घोषणा होने के बाद दमोह से कांग्रेस के विधायक राहुल लोधी भी त्यागपत्र देकर भाजपा में शामिल हो गये। सदन की प्रभावी संख्या 229 के आधार पर बहुमत का जादुई आंकड़ा 115 का होता है। भाजपा को इस आंकड़े को पाने के लिये आठ सीट की जरूरत है जबकि कांग्रेस को सभी 28 सीटें जीतना जरूरी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह