लाइव न्यूज़ :

मप्र उपचुनाव : खंडवा लोकसभा एवं दो विधानसभा सीटों पर भाजपा, जबकि एक सीट पर कांग्रेस आगे

By भाषा | Updated: November 2, 2021 15:20 IST

Open in App

भोपाल, दो नवंबर मध्यप्रदेश में लोकसभा की एक और विधानसभा की तीन सीटों पर हुए उपचुनावों के लिए मंगलवार को जारी मतगणना में दोपहर तीन बजे तक लोकसभा और विधानसभा की दो सीटों पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार आगे हैं, जबकि विधानसभा की एक सीट पर कांग्रेस बढत बनाये हुये है ।

खंडवा लोकसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए जारी मतगणना में भाजपा उम्मीदवार ज्ञानेश्वर पाटिल अपने कांग्रेस के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राजनारायण सिंह पुरणी से 46 हजार से अधिक मतों के अंतर से आगे हैं।

सतना जिले में रैगांव विधानसभा सीट (एससी) से कांग्रेस की उम्मीदवार कल्पना वर्मा भाजपा के उम्मीदवार प्रतिमा बागरी से सात हजार से अधिक मतों से आगे हैं, वहीं पृथ्वीपुर से भाजपा के शिशुपाल यादव सात हजार से अधिक मतों से तथा जोबट (एसटी) से भाजपा की सुलोचना रावत नौ हजार से अधिक मतों से आगे चल रहे हैं ।

मध्य प्रदेश में उपचुनाव के तहत 30 अक्टूबर को मतदान हुआ था। चारों सीटों पर कुल 48 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा था।

खंडवा लोकसभा सीट और रैगांव विधानसभा सीट पहले भाजपा के पास थी जबकि जोबट और पृथ्वीपुर विधानसभा सीट कांग्रेस के पास थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे