लाइव न्यूज़ :

एमपी उपचुनावः बीडी शर्मा ने दिग्विजय सिंह को भारत का सबसे बड़ा जयचंद कहा, अकेले ही घंटी बजाकर घूम रहे हैं कमलनाथ

By मुकेश मिश्रा | Updated: October 16, 2020 18:52 IST

मध्य प्रदेश उपचुनावः भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा ने कहा कि साधु क्या होता है और शैतान क्या होता है, यह बताने की जरूरत नहीं है. अपना स्वार्थ ना देखते हुए जनता और समाज के लिए काम करना ये साधु प्रवृत्ति है. शैतान लूटने का काम करता है. मप्र को (कांग्रेस) शैतानों ने बहुत लूटने का प्रयास किया है.

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस की प्रदेश में जमीन खिसक गई है. जो दिग्विजय सरकार चला रहे थे, वे गायब हो गए हैं. दिग्विजय सिंह देश के सबसे बड़े जयचंद हैं. ऐसे जयचंदों को मप्र ही नहीं, देश की जनता जानती है.सांसद ज्योतिरादित्य सिन्धिया को राष्ट्र भक्त बताते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी में रहते हुए उन्होंने  धारा 370 को देश के हित में बताया था.

इंदौरः उपचुनाव में जैस-जैसे मतदान की तारीख नज़दीक आती जा रही है. वैसे-वैसे कांग्रेस भाजपा के नेताओं की जुबानी जंग तेज होती जा रही है. शुक्रवार को प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष बीडी शर्मा ने सांवेर में कहा पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को देश का सबसे बड़ा जयचंद बताया और कमलनाथ के लिए कहा कि वे अकेले ही घंटी बजाकर घूम रहे हैं.

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा ने कहा कि साधु क्या होता है और शैतान क्या होता है, यह बताने की जरूरत नहीं है. अपना स्वार्थ ना देखते हुए जनता और समाज के लिए काम करना ये साधु प्रवृत्ति है. शैतान लूटने का काम करता है. मप्र को (कांग्रेस) शैतानों ने बहुत लूटने का प्रयास किया है.

अब कांग्रेस की प्रदेश में जमीन खिसक गई है. जो दिग्विजय सरकार चला रहे थे, वे गायब हो गए हैं. उनकी हालत ऐसी है कि वे जनता के बीच जा नहीं सकते. दिग्विजय सिंह देश के सबसे बड़े जयचंद हैं. ऐसे जयचंदों को मप्र ही नहीं, देश की जनता जानती है.

उन्होंने सांसद ज्योतिरादित्य सिन्धिया को राष्ट्र भक्त बताते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी में रहते हुए उन्होंने  धारा 370 को देश के हित में बताया था. राम जन्मभूमि को लेकर कहा था कि यह हिंदुओं की आस्था का केंद्र है. सीएए को लेकर जब पूरी कांग्रेस, जिसमें कमलनाथ और दिग्विजय सिंह शामिल थे, झूठ मंडली ढपली बजा रही थी. उस समय सिंधिया ने कहा था सीएए कानून देश हित में है. उनके मन में राष्ट्रवाद का बीज तो शुरू से ही था. वे भाजपा के वरिष्ठ नेता है.

इसके साथ ही, उन्होंने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को चुनौती दी कि वह 28 विधानसभा सीटों के लिए तीन नवंबर को होने वाले उप चुनावों के प्रचार में 73 वर्षीय कांग्रेस नेता को उतार कर दिखाएं. शर्मा ने इंदौर शहर से करीब 40 किलोमीटर दूर सांवेर में संवाददाताओं से कहा, "हमारे सैनिकों पर पाकिस्तान के लोगों के आक्रमण का जवाब देने के लिए (पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी ठिकानों के खिलाफ) हुई सर्जिकल स्ट्राइक पर भारत में जश्न मनता है, हमारे देश के लोग सेना को सलाम करते हैं और दिग्विजय सिंह कहते हैं कि उन्हें इसका सबूत चाहिए." 

टॅग्स :उपचुनावमध्य प्रदेशकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)दिग्विजय सिंहकमलनाथशिवराज सिंह चौहान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह