लाइव न्यूज़ :

मप्र उपचुनाव: 12 बजे तक 26.79 प्रतिशत मतदान

By भाषा | Updated: November 3, 2020 12:41 IST

Open in App

भोपाल, तीन नवंबर मध्य प्रदेश में 28 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के तहत मंगलवार दोपहर 12 बजे तक 26.79 फीसदी मतदान हुआ है।

एक चुनाव अधिकारी ने बताया कि कोविड-19 के दिशा निर्देश के साथ मंगलवार सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ। प्रदेश के 19 जिलों में 28 विधानसभा सीटों पर दोपहर 12 बजे तक कुल 26.79 प्रतिशत मतदान हुआ है।

प्रदेश में सुबह दस बजे तक सबसे अधिक मतदान धार जिले की बदनावर सीट पर 35.39 प्रतिशत तथा सबसे कम मतदान ग्वालियर पूर्व सीट पर 16.36 प्रतिशत हुआ।

अधिकारी ने बताया कि मतदान का अंतिम घंटा कोरोना वायरस के मरीजों तथा कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीजों के लिये निर्धारित किया गया है।

उन्होंने बताया कि सभी 28 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान सुबह सात बजे शुरु हुआ तथा मतदान की शुरुआत से पहले मॉक पोलिंग के दौरान कहीं से भी कोई गड़बड़ी सामने नहीं आई।

अधिकारी ने बताया कि उपचुनाव में प्रदेश के 12 मंत्रियों सहित 355 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा। उपचुनाव में सुरक्षा के लिये 19 जिलों में 33 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात किये गये हैं।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं