लाइव न्यूज़ :

मप्र बस हादसा : दो और शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर 53 हुई

By भाषा | Updated: February 19, 2021 21:21 IST

Open in App

सीधी (मप्र), 19 फरवरी मध्य प्रदेश में सीधी जिले के रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र में हुए बस हादसे के तीन दिन बाद शुक्रवार को दो और शव नहर से बरामद होने के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 53 हो गई है।

वहीं, लापता एक व्यक्ति को ढूंढ़ने के प्रयास जारी हैं।

यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

यात्रियों से खचाखच भरी इस बस के नहर में गिर जाने के बाद कल तक 51 लोगों के शव बरामद कर लिए गए थे।

सीधी के जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार चौधरी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘दो और शव आज इस नहर से बरामद किए गए।’’

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के दल ने इन शवों को निकाला।

चौधरी ने बताया कि इस अभियान के दौरान बाणसागर बांध से तेज गति से इस नहर में पानी छोड़ा गया।

उन्होंने कहा कि जबलपुर से सेना का दल बृहस्पतिवार को आया था और उसने बांध से तेज गति से इस नहर में पानी छोड़े जाने की सलाह दी थी। एनडीआरएफ की भी यही राय थी कि तेज गति से पानी नहर में छोड़े जाने से शव बाहर आ सकते हैं।

चौधरी ने बताया कि इस हादसे में अब केवल एक और व्यक्ति के लापता होने की आशंका है तथा उसे ढूंढ़ने के प्रयास जारी हैं।

इस बीच, सीधी जिले के पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत ने कहा, ‘‘आज जिन दो लोगों के शव निकाले गए, उनकी पहचान रमेश विश्वकर्मा एवं योगेन्द्र शर्मा के रूप में हुई है। इनकी आयु 30 से 40 साल के बीच थी।’’

उन्होंने कहा कि ये दोनों सीधी के रहने वाले थे।

अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना के वक्त इस बस में चालक सहित कुल 61 लोग थे। इनमें से अब तक 53 लोगों के शव नहर से मिल चुके हैं तथा छह को बचा लिया गया और एक व्यक्ति अब भी लापता है। हादसे के बाद फरार हुए बस चालक को पुलिस ने बुधवार को सतना से गिरफ्तार किया।

उन्होंने कहा कि यह 32 सीट क्षमता वाली बस थी और इसमें 61 लोग सवार थे।

मध्य प्रदेश में सीधी जिला मुख्यालय से करीब 80 किलोमीटर दूर पटना गांव के पास मंगलवार सुबह सीधी से सतना जा रही यात्रियों से खचाखच भरी बस यातायात जाम से बचने के लिए अपने निर्धारित मार्ग की जगह दूसरे मार्ग से जा रही थी और इस दौरान यह नहर में गिर गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत अधिक खबरें

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?