लाइव न्यूज़ :

MPBSE: एमपी बोर्ड 1 सितंबर से आयोजित कराएगा विशेष बोर्ड परीक्षा, अपने नंबर से असंतुष्ट छात्र ले सकेंगे हिस्सा

By वैशाली कुमारी | Updated: July 9, 2021 13:31 IST

मध्य प्रदेश के शिक्षा मंत्री ने पहले ही कह दिया था कि जो छात्र अपने अंकुश से खुश नहीं होंगे उनके लिए एक स्पेशल बोर्ड परीक्षा अगस्त में कराई जाएगी। जो छात्र बोर्ड द्वारा प्रदान किए गए अंको से खुश नहीं है वह 1 अगस्त से 10 अगस्त के बीच दोबारा परीक्षा देने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं ।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश बोर्ड ने आधिकारिक घोषणा कर इसकी जानकारी दी हैअब मध्य प्रदेश बोर्ड के जो छात्र अपने अंको से खुश नहीं होंगे उन्हें दोबारा परीक्षा देने का मौका मिलेगाबोर्ड 1 सितंबर से 25 सितंबर के बीच स्पेशल बोर्ड परीक्षा कराएगा

मध्य प्रदेश सरकार ने घोषणा की है कि मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मण्डल (MPBSE) 1 सितंबर से विशेष बोर्ड परीक्षाएं आयोजित करेगा। इसमें वे परीक्षार्थी हिस्सा ले सकते हैं जो अपने नतीजों से संतुष्ट नहीं होंगे। ऐसे छात्रों को परीक्षा में बैठने के लिए 1 से 10 अगस्त 2021 के बीच पंजीकरण कराना होगा।

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मण्डल की ओर से इस संबंध में ट्वीट कर भी जानकारी दे दी गई है। बोर्ड ने कहा है, 1 सितंबर से 25 सितंबर 2021 तक 10वीं और 12वीं की विशेष परीक्षा विभिन्न केंद्र पर आयोजित की जाएगी।'

इससे पहले मध्य प्रदेश सरकार कक्षा 12वीं के इवेलुएशन क्राइटेरिया के फॉर्मूले को पहले जारी कर चुकी है। दरअसल कोरोना महामारी के कारण 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षाओं को इस बार रद्द करना पड़ा था। ऐसे में बोर्ड ने अन्य विकल्प के माध्यम से छात्रों के मूल्यांकन का फैसला किया था।

मध्य प्रदेश के अलावा सीबीएसई सहित कई अन्य राज्यों के बोर्ड को अपनी परीक्षाएं रद्द करनी पड़ी थी। 

बताते चलें कि मध्य प्रदेश के शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने पहले ही ये घोषणा की थी कि जो छात्र मूल्यांकन पद्धति से मिले नंबर खुश नहीं होंगे, उन्हें फिर से परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा। साथ ही शिक्षा मंत्री ने ये भी कहा था कि परीक्षा रद्द होने के बाद इस बार सभी छात्रों को पास घोषत किया जाएगा।

इस बीच मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी करने में जुटा है। माना जा रहा है कि एमपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 20 जुलाई तक जारी हो सकता है। वहीं, 12वीं के नतीजे इस महीने के आखिर तक घोषित होने की संभावना है। एमपी बोर्ड में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं को 10वीं में मिले नंबरों के आधार पर विषयवार नंबर दिए जाएंगे। 

टॅग्स :मध्य प्रदेशexamएमपी बोर्ड 10th रिजल्ट २०१९एमपी बोर्ड एमपीबीएसई 12वी रिजल्ट २०१९
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव